Reliance Jio

Jio के रिचार्ज प्लान हुए महंगे, सभी प्लान की बड़ी कीमत – हाल ही में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। जिओ के यह नए प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे। इस दौरान कंपनी ने 155 रुपए के प्रीपेड प्लान को 189 रुपए का कर दिया है। वहीं 399 के प्रीपेड प्लान की कीमत भी अब बढ़कर 449 रुपए हो गई है। कंपनी ने न सिर्फ मंथली प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है बल्कि सालाना प्रीपेड प्लान के दाम भी बढ़े हैं। इस दौरान कंपनी का 2999 वाला 365 दिनों की वैधता वाला प्लान अब 3599 का हो गया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि जिओ के प्लान महंगे कर दिए जाने के बाद वोडाफोन आइडिया और एयरटेल भी अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान को महंगा कर सकती है।

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है जिसकी शुरुआत जिओ ने कर दी है। हालांकि जिओ फोन के ग्राहक इन प्लान से प्रभावित नहीं होंगे। आइए अब हम आपको जिओ के सभी प्लान और उनकी नई कीमतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Jio ने 28 दिनों वाले रिचार्ज को किया 34 रुपए महंगा

जिओ ने अपने सभी रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ावा कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने 28 दिनों की वैधता वाले 155 रुपए के प्लान को 34 रुपया महंगा करके 189 रुपए कर दिया है। वहीं 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज 209 रुपए वाला अब 249 रुपए का हो जाएगा। वहीं 239 रुपए का लोकप्रिय प्लान भी अब बढ़कर 299 रुपए का हो जाएगा वहीं 349 का प्लान 399 तथा 399 का प्लान आप 449 रुपए का होगा।

56 दिनों की वैधता वाले नए रिचार्ज प्लान

कंपनी ने 56 दिनों की वैधता वाले 479 रुपए के प्लान को बढ़ाकर 579 तथा 533 वाले प्लान को बढ़ाकर 629 कर दिया है।

84 दिनों की वैधता वाले प्लान

84 दिनों की वैधता वाले जियो का सबसे सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 395 का होता था जिसे अब बडाकर कंपनी ने 479 कर दिया हैं। वही 666 के प्लान को 799 तथा 719 वाले प्लान को 859 और 999 रुपए प्लान को 1199 कर दिया गया है।

सालाना मोबाइल रिचार्ज प्लान पर 600 तक कीमत बड़ी

दरअसल कंपनी का 365 दिनों की वैधता वाला प्लान 2999 में आता था जिसे अब कंपनी ने 3599 का कर दिया है। वहीं 1559 वाला प्लान को बढ़ाकर अब 1899 कर दिया गया है।

पोस्टपेड रिचार्ज में भी की बढ़ोतरी

299 रुपए के बिल साइकल वाले पोस्टपेड रिचार्ज प्लान को बढ़ाकर कंपनी ने 349 तथा 399 वाले प्लान को बढ़ाकर 449 रुपए का कर दिया है।

डाटा एड ऑन प्लान भी किए महंगे

जिओ का डाटा एड ऑन प्लान जो की 15 में 1GB देता था उसके लिए अब कंपनी ने 19 रुपए कर दिए हैं। वहीं 25 वाले प्लान को कंपनी ने बड़ाकर 29 तथा 61 रुपए वाले प्लान को 69 कर दिया है।

डाटा में नहीं किया कोई बदलाव

गौरतलब है कि जियो ने जो अपने प्लान की कीमत बढ़ाई है उसमें किसी भी प्लान के साथ मिलने वाले फायदे में बदलाव नहीं किया है यानी कि जो अनलिमिटेड कॉलिंग एसएमएस और डाटा आपको जिस प्लान में मिलता था वही बरकरार रखा गया है। वहीं अनलिमिटेड 5G डाटा रोजाना 2GB या उससे ऊपर के प्लान में ही ग्राहकों को मिलेगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है