IND vs ENG: T20 World Cup के फाइनल में पहुंचा भारत

T20 वर्ल्ड कप में आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया।

मैच में भारतीय टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 57 रन बनाए।

वही सूर्यकुमार यादव ने भी 36 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली। 

इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए तो वही रीस टॉपली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, और आदिल रशीद ने एक-एक सफलता हासिल की

 मैच में हैरी ब्रुक ने 25 और जोफ्रा आर्चर ने 21 रन बनाए। 

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए तो वही जसप्रीत बुमराह के नाम भी दो सफलता रही।

इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम 10 साल बाद T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है।

जहां पर उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

 मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice