Itel

Itel Color Pro स्मार्टफोन का बैक पैनल बदलेगा रंग, मिलेगा Dimensity 6080 प्रोसेसर – Itel कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसका नाम itel Color Pro बताया जा रहा है। दरअसल हाल ही में इस स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक सामने आ रहे हैं। इसी दौरान खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन की एक खास डिजाइन पर कार्य कर रही है। जिससे कि इस फोन का बैक पैनल कलर बदलता हुआ दिखाई देगा। जिसे की IVCO टेक्नोलॉजी कहा जाता है। वहीं अब इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में मायस्मार्टप्राइस ने दावा किया है की अपकमिंग Itel Color Pro स्मार्टफोन में कंपनी 6.6 इंच की एलसीडी पैनल दे सकती है। जिसका रेजोल्यूशन एचडी प्लस होगा तथा स्क्रीन के अंदर आपको सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

बताया जा रहा है कि कंपनी का यह नया स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगा। यानी कि इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 15000 रुपए हो सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन में कंपनी मीडियाटेक का Dimensity 6080 प्रोसेसर उपलब्ध करा सकती है जो की 5G इनबिल्ट प्रोसेसर है। भारत में ज्यादातर कंपनी बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करती है जो की 10 से 15 हजार रुपए के बजट में आते हैं। हालांकि कंपनी का यह नया मॉडल कुछ महंगा हो सकता है।

हालांकि कई रिपोर्ट यह दावा कर रही है कि यह स्मार्टफोन 5G मिड रेंज सेगमेंट के साथ आएगा। जिसकी कीमत 15000 रुपए से कम तथा 10000 रुपए से ज्यादा हो सकती हैं। बता दे की कंपनी यह स्मार्टफोन ऐसे समय में लॉन्च कर रही है जब ग्राहकों द्वारा बजट 4G और 5G स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ती जा रही है। हालांकि itel Color Pro स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। परंतु बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जुलाई महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।