Huawei Band 8 फिटनेस बैंड भारत में हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलेगा 14 दिन – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने हाल ही में भारत में Huawei Band 8 पेश कर दिया है। बता दे कि इस फिटनेस बैंड को कंपनी घरेलू मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब यह फिटनेस वियरेबल भारत में भी लॉन्च हो चुका है। दरअसल यह कंपनी का साल 2021 में लॉन्च किए गए Band 6 का सक्सेसर है। Huawei Band 8 फिटनेस बैंड में आपको कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें आपको AMOLED डिस्पले मिल जाता है। आइए अब हम आपको इस फिटनेस बैंड के फीचर्स के और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Huawei Band 8 के स्पेसिफिकेशन
जैसा कि हमने आपको बताया इस Huawei Band 8 में आपको 1.47 इंच का AMOLED डिस्पले 194×368 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलता है। बता दे कि यह 2.5D टच स्क्रीन है जिसकी पिक्सल डेंसिटी 282 PPI है। यह फिटनेस बैंड 50 मीटर तक गहरे पानी में गिरने के पश्चात भी चल सकता है क्योंकि इसमें आपको 5ATM वाटर रसिस्टेंस मिलता है। वहीं इसमें 100 से भी ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। जिनमें रोप स्किपिंग, साइकलिंग, रनिंग जैसे 11 प्रोफेशनल मोड शामिल है। इसके अतिरिक्त इसमें आपको कई सारे हेल्थ फीचर्स भी मिल जाते हैं। जो SpO2 मॉनिटरिंग, 24 घंटे वाली हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लिप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल है।
इस फिटनेस बैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट भी दिया गया है। अन्य फीचर की बात करें तो कंपनी ने इसमें कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, रिमोट, इनकमिंग कॉल अलर्ट आदि भी उपलब्ध कराया है। वही इस फिटनेस बैंड की सबसे खास बात यह है की यह सिंगल चार्ज पर 14 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आता है। वहीं इसमें आपको पिछले मॉडल की तुलना में 30% फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती है। यानी यह फिटनेस बैंड मात्र 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
Huawei Band 8 की कीमत
भारत में Huawei Band 8 की कीमत 4699 रुपए रखी गई है तथा यह फिटनेस वेरिएबल सकुरा पिक और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसे आप फ्लिपकार्ट द्वारा खरीद सकते हैं।






