South Africa

AFG vs RSA: अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका – T20 वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जहां पर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2024 में फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वही इस दौरान साउथ अफ्रीका ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री की है। दरअसल साउथ अफ्रीका की टीम पांच बार वनडे और दो बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से ही बाहर हो चुकी है। वहीं अब अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराते हुए साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है।

दरअसल मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मैच में रहमानूल्लाह गुलबाज़ 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। वहीं इसके बाद इब्राहिम जादरान भी 2 रन तथा गुलबदीन भी 9 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में अजमतूल्लाह उमरजाई ने 10 तथा करीम जनत और राशिद खान ने 8-8 रन बनाएं। बता दे कि अफगानिस्तान की ओर से केवल आजमतुल्लाह उमरजाई ही दहाई का आंकड़ा छु पाए।

बाकी मोहम्मद नबी, नूर अहमद और गुरबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस प्रकार अफगानिस्तान की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरफ बिखर गई। अफगानिस्तान की टीम मात्र 11.5 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्को जानसेन और तबिरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा रबाडा ओर एनरिक नोर्त्जे ने दो-दो सफलता हासिल की।

सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 57 रनों का लक्ष्य मिला। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 8 गेंद पर 5 रन बनाए। हालांकि फिर वह फजलहक फारूकी के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं मैच में रिचा हेंड्रिक्स ने 25 गेंद पर 29 तथा ईडन मार्करम ने 21 गेंद पर 23 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 8.5 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बता दे कि यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका की टीम किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची हो। वहीं फाइनल की दूसरी टीम का निर्णय आज रात 8:00 बजे इंग्लैंड और भारत के मुकाबले से होगा। इन टीमों में से जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 29 जून को बारबाडोस में T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।