South Africa

AFG vs SA: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया – साउथ अफ्रीका ने अपना आखिरी लीग मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हालांकि टीम 50 ओवर में 244 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। वही बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह ओमरजाई ने नाबाद 97 रनो की पारी खेली। हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वही मैच में नूर अहमद और रहमत ने 26 रनों की पारी खेली तो वही सलामी बल्लेबाज गुरबाज भी 25 रन बनाकर ही कैच आउट हो गए। इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। अफगानिस्तान की पूरी टीम 244 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड जी ने चार विकेट चटकाए तो वहीं लूंगी एनगिडी और केशव महाराज के नाम भी दो-दो सफलता रही।

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम का पहला विकेट कप्तान तेंबा बावूमा के रूप में 11वें ओवर में गिरा। बता दे कि कप्तान तेंबा बावुमा ने 23 रनो की पारी खेली। वहीं इसके बाद क्विंटन डीकॉक 47 गेंद पर 41 रन बनाकर चलते बने। उनका विकेट मोहम्मद नबी को मिला। हालांकि इसके बाद एडन मार्करम और रासी वान डर डसन ने पारी को संभाला। इस दौरान एडन मार्करम ने 32 गेंद पर 25 तथा हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंद पर 10 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर रासी वान डर डसन बने हुए थे। साउथ अफ्रीका टीम ने रासी वान डर डसन की नाबाद 74 रनों की परी की बदौलत 47.3 ओवर में ही पांच विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।

वही अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और राशिद खान को दो-दो सफलताएं मिली। इस मैच में जीत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम के पास 9 मैचों में 7 के जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं वहीं अफगानिस्तान की टीम 9 मैचों में चार जीत के बाद 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।