airtel

Airtel का ये सस्ता प्लान देता है 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डाटा – भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर के लिए समय समय पर आकर्षक ऑफर लेकर आती है। वहीं एयरटेल की लंबी वैधता वाले प्लान यूजर्स के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। दरअसल इस रेंज में कंपनी कई सारे प्लान पेश करती है। इन प्लान में से एक प्लान है 3359 रुपए का। जिसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा ऑफर करती है। इसके अलावा भी कंपनी अन्य बेहतरीन प्लान ऑफर करती है। जिनमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डाटा भी मिलता है। आइए आपको एयरटेल के इन प्लान के बारे में विस्तार से बताते है।

Airtel के 1799 प्लान में आपको 365 दिनों की लंबी वैधता मिलती है। इस प्लान में सबसे बड़ा फायदा कॉलिंग का है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे 24GB का डाटा मिलता है। जो की 1 साल के लिए रहता है। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। 24GB डाटा खत्म होने के पश्चात प्रति MB यूजर को 50 पैसे के हिसाब से टैरिफ देना होता है।

इस प्लान को आप Airtel ऑफिशियल वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल थैंक्स एप से भी आप रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान में आपको 3600 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। साथ ही यह प्लान एक्स्ट्रा बेनिफिट लेकर भी आता है जिस में यूजर को फ्री हेलो ट्यूंस का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानी कि आप अपने मनपसंद गाने को अपनी हेलो ट्यून पर भी लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको म्यूजिक सुनना पसंद है तो यह प्लान आपको Wynk music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। जिससे कि आप नए गानों को सुन सकते हैं। साथ आपको Apollo 24/7 Circle का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि यह केवल 3 महीने के लिए ही वेध रहता है।

इसके अलावा Airtel का एक और प्लान है जो की 2999 रुपए में आता है। यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ यूजर को रोजाना 2GB डाटा ऑफर करता है। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजित कर सकते हैं।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है