airtel

Airtel कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, 5G नेटवर्क के नए यूजर्स का आंकड़ा पंहुचा 1 करोड़ से भी अधिक – भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल द्वारा सोमवार को आधिकारिक तौर पर यह बताया गया कि Airtel 5G Network यूजर्स की संख्याओं का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच चुका है। एयरटेल पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जिसने भारत में साल 2022 के अक्टूबर माह में 5G नेटवर्क की सर्विस प्रोवाइड करना शुरू करी थी। वर्तमान समय में एयरटेल द्वारा प्रदान की जाने वाली 5G प्लस सेवाएं भारत के लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गई है।

इसी के साथ टेलीकॉम कंपनी द्वारा अगले साल 2024 के मार्च महीने के अंत तक एयरटेल 5G सर्विसेज को भारत के हर गांव, शहर तथा प्रत्येक कस्बे तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। एयरटेल 5जी की शुरुआत होने के बाद से ही एयरटेल कंपनी नए नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। इसी का एक उदाहरण पिछले साल नवंबर महीने में देखने को मिला, जब एयरटेल ने अपने कमर्शल लॉन्च के 1 महीने के अंदर ही अपने Airtel 5G नेटवर्क पर 10 लाख यूनिक कस्टमर्स जोड़ने का रिकॉर्ड कायम करा था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला एयरटेल पहला ऑपरेटर बना था।

वर्तमान समय में एयरटेल टेलीकॉम कंपनी के सीटीओ पद पर कार्यरत रणदीप सेखों द्वारा यह कहा गया है कि अभी यह एक प्रकार का शुरुआती कदम है। परंतु एयरटेल कस्टमर से प्राप्त हो रही प्रतिक्रियाएं हमें काफी रोमांचित कर रही हैं। इसके अलावा भी रणदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरटेल कंपनी एक ऐसा नेटवर्क तैयार करने में जुटी हुई है, जो ज्यादा से ज्यादा संख्या में एयरटेल के कस्टमर को अच्छी नेटवर्क स्पीड के साथ बिना किसी रूकावट के इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करे। एयरटेल कंपनी अपने मजबूत पार्टनर नेटवर्क और अत्याधुनिक 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत पूरे भारत में कस्टमर को 5G प्लस नेटवर्क सर्विस प्रदान करने में सक्षम बन पाई हैं।

Airtel 5G Plus के फायदे :

कंपनी के द्वारा एयरटेल 5G प्लस के तीन फायदे बताएं जा रहे हैं। जो कि इस प्रकार हैं:-

  1. Airtel 5G Plus एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर चलता है जिसे दुनिया के सबसे अधिक विकसित इकोसिस्टम की स्वीकृति प्राप्त है। इस तकनीक से यह सुनिश्चित होता है कि भारत में सभी Airtel Network, 5G स्मार्टफोन के साथ बिना किसी परेशानी के चलाया जा सके।
  2. भारती एयरटेल इससे यह भी दावा करते हैं कि सुपर-फास्ट कॉल और वॉयस एक्सपीरियंस के मामले में वर्तमान समय से करीब 20 से 30 गुना अधिक बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान किया जायेगा।
  3. कंपनी द्वारा इसका तीसरा फायदा बताते हुए कहा गया है कि एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क में समाज की गई खास पॉवर रिडक्शन सॉल्यूशन तकनीक के कारण से पर्यावरण के लिए भी पिछले बाकी प्लान से अधिक अनुकूल रहता है।

भारत की इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में कंपनी ने अपने 5G Network की परफॉर्मेंस तथा क्षमता पूरे देश के सामने दिखाई हैं। एयरटेल कंपनी का यह दावा है कि उनकी 5जी तकनीक अपने कस्टमर्स के जीवन को ओर आसान बना देगी तथा बिज़नस करने के तरीके में भी आसानी प्रदान करने वाली है। आपको बता दें कि एयरटेल द्वारा भारत का पहला लाइव 5G नेटवर्क हैदराबाद में स्थापित किया गया है। इसी के साथ एयरटेल कंपनी द्वारा भारत में सबसे पहली एयरटेल 5जी टेक्नोलॉजी से लैस ऑटो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ साथ और भी कई आविष्कारो को संभव बनाने में सहयोग कर रही है। इस टेलिकॉम कंपनी ने 5जी को तेजी से आगे पहुंचाने के लिए अपने सभी रिटेल स्टोर्स को भी 5G जोन में तब्दील कर दिया है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।