भारत में सबसे पहले 5G नेटवर्क की शुरुवात करने वाली टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने 5G सर्विस की शुरुवात जम्मू और श्रीनगर में बुधवार को कर दी है । Airtel कम्पनी के द्वारा एक स्टेटमेंट जारी कर के बताया गया कि एयरटेल कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए ‘5जी प्लस’ सर्विस को सबके लिए धीरे-धीरे प्रोवाइड करवाया जायेगा क्योंकि एयरटेल अपने नेटवर्क को रोल आउट करने के लिए काम शुरू कर चुकी है और बेहद ही जल्दी इसे पूरा कर लिया जायेगा। एयरटेल कंपनी ने यह भी जानकारी प्रदान करी है कि जिन Airtel कस्टमर के पास 5जी सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन होंगे वह एयरटेल को किसी भी प्रकार का एक्स्ट्रा चार्ज दिए बिना 5जी प्लस नेटवर्क के हाई स्पीड एयरटेल इन्टरनेट की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आपको बता दें कि एयरटेल टेलिकॉम कंपनी के लद्दाख, जम्मू और कश्मीर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आदर्श वर्मा ने यह बताया कि “श्रीनगर और जम्मू में Airtel 5G Plus लॉन्च करने की घोषणा करते हुए मुझे बेहद ख़ुशी मिल रही है। अब देश के महानगरो के साथ जम्मू और श्रीनगर के एयरटेल यूजर भी Airtel 5G के अल्ट्राफास्ट नेटवर्क की सुविधा का आनंद प्राप्त कर सकेंगे और साथ हि वर्तमान समय में यहां के लोग जो 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे है, उनको 4G नेटवर्क की तुलना में 5G नेटवर्क की स्पीड 20-30 गुना ज्यादा तेज देखने को मिलने वाली हैं।” इसके अतिरिक्त भी आदर्श वर्मा ने आगे कहा कि ” हमारी एयरटेल कंपनी का आगे लक्ष्य लद्दाख और जम्मू-कश्मीर सहित बाकी अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी बेहद ही जल्द एयरटेल 5G नेटवर्क की शुरुआत करना हैं, और इस एयरटेल 5G नेटवर्क के माध्यम से इन केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले एयरटेल यूजर्स को 5G नेटवर्क से गेमिंग, फास्ट फोटो अपलोड, डाउनलोडिंग,मल्टीपल चैटिंग, हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, एंटरटेनमेंट आदि सुविधाओं का लाभ मिलेगा।”
इसके अतिरिक्त आपको यह भी जानकारी बता दें कि Airtel 5G Plus अब सभी ऑपरेटिंग सिस्टम यानी एंड्रॉयड और iOS वाले 5G डिवाइस पर बेहद ही सुगमता के साथ कार्य करता है। इसी के साथ जैसा कि हम सब जानते हैं कि एयरटेल अपने 5G नेटवर्क को बेहद ही तेजी से देश के सभी शहरों में पहुंचाने में जुटा है और इसी का एक और उदाहरण हमें दिसंबर माह में देखने को मिला जब Airtel ने अपने 5जी प्लस सर्विस की शुरुआत कई नए बड़े शहरों में करी हैं जिनमें गांधीनगर, विशाखापत्तनम, शिमला, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और इंफाल के चुनिंदा क्षेत्र शामिल है।
इसके अतिरिक्त भारत में 5G नेटवर्क प्रोवाइड करने वाली एक और टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने 5G बिटा टेस्टिंग के बाद कई अब नए शहरों में कंपनी ने 5G सर्विसेस शुरू करी है, आपको बता दें कि Reliance Jio ने बुधवार को त्रिवेंद्रम, नासिक, औरंगाबाद, मैसूर, चंडीगढ़ और लखनऊ के सहित 11 शहरों में अपनी 5G सर्विस की शुरुवात करी है और इसी के साथ ही कंपनी ने अपने सबसे बड़े मल्टी-स्टेट रोलआउट के बारे में भी घोषणा करी है।
दिसम्बर महीने के शुरू में सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने iPhone पर 5G सपोर्ट की घोषणा करी है जों कि भारत में Airtel और Reliance Jio के उपभाक्ताओ के लिए बेहद ही ख़ुशी की बात है। इसी के साथ साथ iOS 16.2 वाले सभी iPhone में 5G सर्विस कवरेज वाले क्षेत्रों में तेज स्पीड के साथ 5G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध होंगी। साथ ही कंपनी द्वारा यह भी जानकारी प्रदान करी है कि साल 2020 या उसके बाद से जितने भी Iphone जारी किए गए है उन सभी में सपोर्टेड iPhone में 5G नेटवर्क एक्टिवेट किया जायेगा, इन डिवाइसेज की सूची में iPhone 13, iPhone 14 और iPhone 12 सीरीज के सभी मॉडल और सभी वेरिएंट के साथ में लेटेस्ट iPhone SE मॉडल को भी 5G नेटवर्क सपोर्टेबल बनाया जाएगा।






