airtel

Airtel का धांसू प्लान, मिलेगा 84 दिनों के लिए 126GB डाटा और Unlimited Calling – भारत में रिलायंस Jio और Airtel ने अपने 5G नेटवर्क की शुरुआत कर दी है। जिसके बाद से ही टेलीकॉम कंपनी लगातार अपने प्रीपेड प्लान में बदलाव कर रही है। दरअसल दोनों ही टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर लेकर आ रही है।

हाल ही में Airtel ने भी एक ऐसा ही प्लान पेश किया है जो कि कई सारे बेनिफिट के साथ आता है। इसमें यूजर को लंबी वैधता के साथ डाटा बेनिफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलते ही है। साथ ही इसमें आपको बहुत सारे अन्य बेनिफिट भी फ्री में मिलते हैं। दरअसल हम जिस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। वह एयरटेल का प्रीपेड प्लान है जो की 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान को आप एयरटेल थैंक्स एप या एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट से 666 रुपए में एक्टिवेट कर सकते हैं।

इस प्लान के अंतर्गत आपको 1.5 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है। यानी की 84 दिनों तक यूजर को 126 GB कुल डाटा मिलता है। साथ ही इस प्लान के अंतर्गत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का बेनिफिट भी मिलता है। यदि आपके पास 5G सपोर्ट स्मार्टफोन है तो इसमें कंपनी अनलिमिटेड 5G डाटा भी उपलब्ध करा रही है। गोरतलब है कि 5G डाटा का उपयोग करने के लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन के अलावा आपके एरिया में 5G नेटवर्क भी होना आवश्यक है।

वही Airtel के इस प्लान में आपको कई और सारे भी बेनिफिट मिलते हैं। जिसमें आपको फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन तथा Apollo 24/7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यदि आप म्यूजिक ज्यादा सुनते हैं तो इसमें आपको Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जिससे कि आप नए गानों को सुन सकते हैं तथा उन्हें अपने हेलो ट्यून पर भी सेट कर सकते हैं। वही Airtel के ऑफिशियल वेबसाइट से भी आप इस प्लान के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।