Airtel के इस प्लान में मिलेगी 70 दिन की वैधता और 6GB डाटा – भारती एयरटेल (Airtel) ने हाल ही में अपने 395 रुपए के प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। दरअसल अब कंपनी इस प्लान के साथ दो हफ्ते की वैधता अधिक देने वाली है। दरअसल कंपनी का यह प्लान 395 में आता है जिसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 600 फ्री एसएमएस का बेनिफिट देती है। साथ ही इसमें आपको फ्री हेलो ट्यून, wynk म्यूजिक और Apollo 24/7 Circle जैसे बेनिफिट भी मिल जाते हैं। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी इसमें कोई डेली डाटा नहीं देती है बल्कि कंपनी आपको एक साथ 6GB डाटा देती है जिसे आप कभी भी खर्च कर सकते हैं।
हाल ही में कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी को 14 दिन बढ़ा दिया है। दरअसल पहले यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता था वही अब इस प्लान की वैधता 70 दिनों तक के लिए बढ़ा दी गई है। यानी आप इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 600 फ्री एसएमएस का बेनिफिट आप 70 दिन की वैधता के साथ ले सकते हैं। हालांकि ऐसे यूजर जिन्हे ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करना रहता है उनके लिए यह ऑफर अच्छा नहीं है। क्योंकि इसमें आपको केवल 6GB डाटा ही मिलता है जिसे 70 दिनों तक बिना किसी डेली लिमिट के कभी भी आप खर्च कर सकते हैं। हालांकि इसमें आपको हेलो ट्यून और wynk म्यूजिक जैसे एडिशनल फायदे भी मिल जाते हैं। यहां पर आपको बता दें कि आपको इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है।
बता दे की Airtel के इस प्लान की सीधी टक्कर Jio के 395 के प्लान के साथ की जाती है। जिसमें आपको अनलिमिटेड 5G के साथ कुल 6GB डाटा मिलता है और इसमें आपको 1000 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। हालांकि एयरटेल प्लान के समान इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल जाता है। वही जिओ के प्लान में आपको JioTV, JioCinema और Jio App का एक्सेस मिलता है। हालांकि Jio Cinema का प्रीमियम इस प्लान में शामिल नहीं किया गया है।
वही बात करें वोडाफोन आइडिया की तो इसके 459 रुपए के प्लान की वैधता 84 दिन है। जिसमें आपको 6GB कुल डाटा मिलता है। इस प्लान में भी आपको 1000 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिल जाती है। हालांकि VI के पास इस समय 5G नेटवर्क नहीं है वहीं एयरटेल और जिओ में जहां आपको 6GB का डाटा खत्म होने के बाद लो स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलता है। वही VI डाटा खत्म होने के बाद यूजर को प्रति एमबी 50 पैसे चार्ज देना पड़ता है।






