Amazon Prime Gaming: अप्रैल में फ्री 12 गेम्स का मजा ले पाएंगे प्राइम मेंबर्स, यहां देखिए लिस्ट – Amazon Prime gaming ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए 12 नए गेम्स जोड़े है। दरअसल साल की शुरुआत में अमेजॉन प्राइम गेमिंग ने चार नए गेम के साथ शुरुआत की थी। वहीं अब लिस्ट में 12 नए गेम्स को जोड़ा गया है। बता दे कि यह 12 गेम्स केवल प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले मेंबर्स के लिए ही फ्री होंगे। जो की अलग-अलग तारीख पर प्लेटफार्म में जोडे जाएंगे। इन 12 गेमों की लिस्ट में सबसे लोकप्रिय नाम Black Desert, Fallout 2, Faraway 2 और Chivalry 2 है।
दरअसल इन गेम्स को प्राइम गेमिंग सर्विस में हर गुरुवार को एक-एक करके पेश किया जाएगा। जिनमें से बीते गुरुवार 4 अप्रैल को पजल एडवेंचर गेम Faraway 2: Jungle Escape और ओपन वर्ल्ड MMORPG Black Desert को पेश किया जा चुका है। वहीं अब आज यानी 11 अप्रैल को पिनबॉल से प्रेरित Demon’s Tilt, Fallout 2 के साथ Drawn: Trail of Shadows और Faraway 3: Arctic Escape गेम्स को प्लेटफार्म पर पेश किया जाएगा।
बता दे कि Fallout 2, Fallout गेम सीरीज का दूसरा भाग 1998 में रिलीज हुआ था। यह Fallout गेम के 80 साल बाद कैलिफोर्निया में स्थापित है। इस गेम के अंतर्गत आप Chosen one है जो Arroyo गांव के एक निवासी हैं जो की Vault 13 से पानी चोरी करने वाले Enclave के लिए निकलते हैं और फिर कैलिफोर्निया का पता लगाते हैं। इस गेम के अंदर विभिन्न प्रकार के Quests को पूरा करते हैं तथा अपनी पार्टी में नए सदस्यों को शामिल करना तथा दुश्मनों से लड़ना इत्यादि शामिल है।
वहीं अगले गुरुवार यानी 18 अप्रैल को पॉइंट एंड क्लिक एडवेंचर Dexter Stardust: Adventure in Outer Space तथा मिस्ट्री गेम Rose Riddle: The Fairy Tale Detective Collector ‘s Edition को प्लेटफार्म पर जोड़ा जाएगा। अंत में 25 अप्रैल को हिडन ऑब्जेक्ट गेम Living Legends: Fallen SKY और 3D पजल एस्केप गेम Tiny Robots Recharged तथा Vlad Circus: Descend into Madness को उपलब्ध कराया जाएगा। फ्री गेम की इस सीरीज में Trackmania, Earthworm Jim 2 और LEGO Fortnite गेम्स भी मौजूद है। हालांकि इन गेमो को इटली, यूके, जर्मनी स्पेन, फ्रांस, कनाडा, अमेरिका जैसे कुछ चुनिंदा देशों में प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon Luna द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।






