Android 13 OS

एंड्रॉइड 13 का अपडेट एंड्रॉइड यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए गूगल ने पेश कर दिया है। फ़िलहाल सिर्फ गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स को ही एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट दिया जा रहा है। एंड्रॉइड 12 की तुलना में अधिक स्टेबिलिटी तथा फीचर्स भी एंड्रॉइड 13 में देखने को मिलता है। अब यूज़र्स को पहले से अधिक बेहतर कस्टमाइजेशन कंट्रोल, दो एंड्रॉइड डिवाइस के बीच अधिक बेहतर ऑपरेशन तथा प्राइवेसी कंट्रोल जैसे फीचर्स एंड्रॉइड 13 में देखने को मिलने वाला है। तो चलिए अब हम आपको एंड्रॉइड 13 से जुड़ी सारी बातें विस्तार से बताते है।

एंड्रॉइड 13 के फीचर्स-
एंड्रॉइड 13 के सबसे खास खूबी की बात की जाए तो कस्टमाइजेशन प्लेक्सिबिलिटी इसकी मुख्य खूबी है। ऑपरेटिंग सिस्टम तथा इंटरफेस को अधिक बेहतर तरीके से यूज़र्स अब अपने स्मार्टफोन पर एंड्रॉइड 13 में कस्टमाइज कर सकेंगे। एंड्रॉइड 13 के बारे में बताते हुए गूगल ने बताया कि Non-Google ऐप्स को बेहतर तरीके से यूज़र्स अब अपने फोन को वॉलपेपर थीम से मेल खाने के लिए कस्टमाइज कर सकेंगे। मीडिया प्लेयर को भी इस नए अपडेट में गूगल ने अपडेट किया है। म्यूजिक या पॉडकास्ट के आधार पर यूज़र्स लुक और फील को अब इस अपडेट के बाद तैयार कर सकेंगे। कंपनी के मटेरियल यु डिज़ाइन का ही यह भाग है।

अब आपको पहले से बेहतर डिजिटल वेलबिंग फीचर का भी सपोर्ट एंड्रॉइड 13 के साथ मिलने वाला है। आपको बता दें कि वॉलपेपर डिमिंग तथा डार्क थीम के साथ यूज़र्स बेडटाइम मोड को एंड्रॉइड 13 की मदद से कस्टमाइज कर सकेंगे। अब यूज़र्स के आँखों को अंधेरे में काम करने में भी इन फीचर्स की सहायता से आसानी होगी।

अब अपने स्मार्टफोन में भाषा बदलने में भी यूज़र्स को एंड्रॉइड 13 में आसानी होगी। आपको इसके लिए कुछ करने की आवश्यकता नहीं होगी एक भाषा अपने सिस्टम के लिए आपको चुनना होगा तथा अपने हिसाब से दूसरे भाषा में भी अन्य सारे ऐप्स का उपयोग कर सकेंगे। आपको बता दें कि सिक्योरिटी के मामले में भी एंड्रॉइड 13 पहले से अधिक बेहतर होने वाली है। अपने फोटो तथा वीडियो को अब यूज़र्स चुन कर रख सकते है जिसे किसी और ऐप के साथ आप शेयर नहीं कर सकते है।

एंड्रॉइड 13 अपडेट मिलेगा इन स्मार्टफोन्स को-
Pixel 4A, Pixel 4, Pixel 5A, Pixel 5, Pixel 6A, Pixel 6 Pro तथा Pixel 6 स्मार्टफोन्स को यह नया अपडेट गूगल द्वारा दिया गया है। दूसरे कंपनियों को भी जल्द ही यह अपडेट मिलने वाला है। आपको बता दें कि इस वर्ष के आखिर तक HMD ग्लोबल (Nokia), Samsung, Motorola, Asus, iQOO, Oppo तथा OnePlus को भी यह अपडेट मिलने वाला है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है