Android 15

जल्द आएगा Android 15, सामने आया डेवलपर वर्जन, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स – Android 14 के बाद अब जल्द ही Android 15 यूजर्स के बीच आने वाला है। दरअसल हाल ही में गूगल ने ओएस का डेवलपर प्रीव्यू वर्जन रिलीज कर दिया है। Android 15 वर्जन में प्राइवेसी को लेकर कुछ खास अपडेट देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही कई नए फीचर्स भी इसमें यूजर्स के लिए शामिल किए जाएंगे।

कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट मैं जानकारी देते हुए बताया है कि गूगल एंड्रायड ओएस का Android 15 डेवलपर प्रीव्यू रिलीज हो गया है। साथ ही इसमें FLEDGE API नाम का एक फीचर भी मिलेगा। जिसके माध्यम से यूजर फोन में उपस्थित एप्स को यूजर एक्टिविटी ट्रैक करने से रोक पाएंगे। हालांकि सभी यूजर्स तक एंड्रॉयड 15 पहुंचने में अभी कुछ समय लगेगा। हालांकि जो वर्जन रिलीज हुआ है वह डेवलपर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि पब्लिक बीटा वर्जन मार्च या अप्रैल तक सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा।

Android 15 में मिलने वाले फीचर्स

जैसा कि हमने आपको बताया Android 15 में प्राइवेसी को लेकर काफी ज्यादा इंप्रूवमेंट किए हैं। मोबाइल में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर अब यूजर का कंट्रोल रहने वाला है। साथ ही इसमें सिक्योरिटी और प्राइवेसी क्षेत्र के लिए Ads नाम से अलग से मेन्यू भी दिखाई देने वाला है। इसके अतिरिक्त यूजर यह भी देख पाएंगे कि कौन से ऐप उनके फोन की एक्टिविटी को ट्रैक कर रहे हैं। जिससे कि ऐप को ट्रैकिंग करने से रोका भी जा सकेगा।

एक और खास फीचर Android 15 में स्क्रीन रिकॉर्डिंग से जुड़ा हुआ भी आने वाला है। जिसमें स्क्रीन का एक हिस्सा भी यूजर रिकॉर्ड कर पाएंगे। यानी कि ऐसे यूजर जिन्हें पूरी स्क्रीन का रिकॉर्ड नहीं करना है। वह केवल एक हिस्से का रिकॉर्ड भी कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त गूगल ऑप्टिमाईजेशन कैमरा के लिए भी कार्य कर रहा है। इसके बाद थर्ड पार्टी एप्स पर ज्यादा अच्छी क्वालिटी मिलने की उम्मीद की जा रही है। साफ तौर पर कहा जाए तो कैमरा फीचर भी एडवांस होने वाला है। आम यूजर के लिए अप्रैल तक नया एंड्रॉयड आने का दावा किया जा रहा है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है