Google

Android में Whatsapp चलाने वाले यूजर्स के लिए बंद हुई यह सुविधा, जानिए पूरी खबर – यदि आप भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में व्हाट्सएप उपयोग करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।दरअसल जल्द ही आपको व्हाट्सएप पर मिलने वाली एक बड़ी सुविधा मिलना बंद हो जाएगी। जिन व्हाट्सएप चैट्स और मीडिया फाइल्स का यूजर बैकअप लेते हैं उन्हें अब नए अपडेट के बाद गूगल अकाउंट की क्लाउड स्टोरेज लिमिट में काउंट किया जाएगा।

गौरतलब है कि गूगल अपने हर यूजर के लिए 15GB क्लाउड स्टोरेज फ्री देता है। नई अपडेट के बाद अब व्हाट्सएप मीडिया और चैट्स का बैकअप भी उसी में शामिल होने वाला है। इसके बाद यदि यूजर्स की क्लाउड स्टोरेज फुल हो जाती है और उन्हें और क्लाउड स्टोरेज की आवश्यकता होती है तब ऐसे में यूजर्स को पैसे देखकर स्टोरेज खरीदना होगा। हाल ही में गूगल ने इस बात का ऐलान किया है कि एंड्रॉयड पर व्हाट्सएप चैट और मीडिया बैकअप अगले महीने यानी दिसंबर 2023 से सभी यूजर के गूगल अकाउंट की क्लाउड स्टोरेज लिमिट में गिना जाएगा। जैसा की हम सभी जानते हैं अब तक गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर को व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेने के लिए फ्री स्टोरेज देता था, परंतु अब ऐसा नहीं होगा।

इसमें बदलाव के बाद कई सारे ऐसे यूजर्स का नुकसान होगा जिनकी क्लाउड स्टोरेज लिमिट 15GB के लगभग पहुंच गई है और उन्हें व्हाट्सएप चैट्स का बैकअप तैयार करना है।गूगल कंपनी का यह मानना है कि कंपनी एंड्रॉयड यूजर को जो फ्री स्टोरेज देती है वह एप्पल द्वारा मिलने वाली फ्री स्टोरेज से कई ज्यादा है। कंपनी साल 2024 की पहली छह माही में यह बदलाव सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कर देगी।

इसके बाद अगर एंड्रॉयड यूजर को व्हाट्सएप चैट्स का बैकअप बनाना है और क्लाउड पर स्टोरेज खत्म हो गया है तो इस स्थिति में यूजर्स को या तो स्टोरेज खाली करना होगा या फिर उन्हें एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए पेमेंट करना होगा। हालांकि यदि यूजर्स स्टोरेज खाली करते हैं तो गूगल अपने यूजर को एक खास टूल ऑफर करता है जिनमें बड़े साइज की फाइल को एक साथ डिलीट किया जा सकता है। हालांकि जिन यूजर के पास गूगल वर्क स्पेस का सब्सक्रिप्शन है उन पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है