Apple ने जारी की लिस्ट, साल 2023 में इन ऐप्स का रहा apple store पर दबदबा – हाल ही में Apple ने 35 से ज्यादा देशों में एप्पल एप स्टोर पर सबसे लोकप्रिय गेम और ऐप को लेकर ईयर एंड के चार्ट का ऐलान किया है। इस दौरान एप्पल ने भारत में साल 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम्स और एप्स के बारे में जानकारी दी है।
बता दे की आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री App व्हाट्सएप है। वही पैड ऐप की बात की जाए तो DSLR कैमरा साल की टॉप पैड आईफोन एप रही है। साथ ही एप्पल ने अपने 2023 एप स्टोर अवॉर्ड विनर्स की भी घोषणा कर दी है।
साल में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले फ्री आईफोन एप में व्हाट्सएप के बाद इंस्टाग्राम और यूट्यूब का नाम आता है। वही स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के मामले में जिओ सिनेमा ने स्नैपचैट, गूगल और Google Pay को भी पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं इसके अलावा आईफोन पर टॉप डाउनलोड किए गए पेमेंट एप्स के तौर पर स्लो शटर के, पीडीएफ स्कैनर, फॉरेस्ट फोकस फॉर प्रोडक्टिविटी समेत प्रोडक्टिविटी फोकस एप्स सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए हैं।
वहीं गेमिंग की बात की जाए तो आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला फ्री गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) है। वही दूसरी और सबसे ज्यादा पेमेंट किए जाने वाला गेम Hitman Sniper है। वही टॉप 3 फ्री आईफोन गेम्स में Subway surfers और Ludo king ने भी जगह बनाई है। वही Real Flight Simulato और Minecraft ने पेमेंट के मामले में टॉप 3 में अपनी जगह पक्की की है।
एप्पल आईपैड की बात की जाए तो साल 2023 में जिओ सिनेमा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री एप है। वही एप्पल टैबलेट पर इलस्ट्रेशन ऐप Procreate एप्पल टॉप ऐप रही। वही आईपैड पर भी BGMI टॉप फ्री गेम रहा है। जबकि सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला पैड गेम माइनक्राफ्ट (Minecraft) रहा है। इन गेम्स के अलावा साल के तीन सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम में और है।
गौरतलब है की दिसंबर महीने की शुरुआत में आईफोन पर हाइकिंग और बाइकिंग ऐप All Trails को 2023 की सबसे बेस्ट ऐप का खिताब मिला था। वही एप्पल डिवाइसेज और डिजिटल मेकअप स्केच पैड एप प्रेट ए मेकअप में फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर फोटोमेटर जैसी ऐप को भी खिताब मिला था। नहीं इसके अलावा स्टार रेल को आईफोन गेम ऑफ द ईयर का खीताब दिया गया था।






