Apple

Apple Foldable iPhone अभी नही होगा लॉन्च, जानिए वजह – काफी समय से एप्पल के फोल्डेबल iPhone के बारे में खबरें सामने आ रही है। परंतु Apple द्वारा अपने फोल्डेबल को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। दरअसल जो भी यूजर Apple के Foldable iPhone के लांच होने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें कम ही उम्मीद रखनी चाहिए। आइए अब हम आपको एप्पल के आने वाले फोल्डेबल आईफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने फोल्डेबल स्माटफोन मार्केट में कदम रखने के प्लान को पीछे खींच लिया है। दरअसल एक रिपोर्ट से यह बात पता चली है कि एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन 2026 की चौथी तिमाही से 2027 की पहली तिमाही तक रोक दिया है। यानी Samsung Galaxy Z Fold 9 की संभावित रिलीज के आसपास ही हम पहले फोल्डेबल आईफोन देख पाएंगे।

दरअसल Samsung कंपनी ने साल 2019 में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था तथा कंपनी ने फोल्डेबल फोन को इस टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार किया था। जिसे कि आप डेली फोन की तौर पर उपयोग कर पाए। वही Apple लगातार अपने लॉन्च प्लान में देरी कर रही है। क्योंकि कंपनी को अपने हाई स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए अभी और टाइम लग सकता है। जिसकी बदौलत सैमसंग काफी लंबे समय तक फोल्डेबल मार्केट में एक तरफा राज करेगा।

Samsung डिस्प्ले और LG डिस्प्ले जैसे डिस्प्ले प्रोवाइडर अभी फोल्डेबल आईफोन के लिए फ्लेक्सिबल डिस्प्ले देने के लिए लगभग तैयार हैं। वहीं कंपनी ने कंपोनेंट सप्लाई के लिए भी अपना प्लान में परिवर्तन नहीं किया है। माना जा रहा है कि एप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर कार्य करने के लिए Vision Pro AR/VR हेडसेट प्रोजेक्ट से कुछ कर्मचारियों को भी एक बार फिर से नियुक्त किया है।

इस समय एप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के लिए दो डिजाइन पर कार्य कर रहा है। जिसमें एक स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy Z Fold के सामान बुक जैसा दिखाई देता है जिसमें की 8 इंच की इंटरनल और 6 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलती है। वही एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का दूसरा डिजाइन क्लेम शेल स्टाइल फोल्डेबल है जो की Samsung Galaxy Z Flip सीरीज जैसा प्रतीत होता है। वास्तव में कंपनी अपना फोल्डेबल फोन कब लॉन्च करेगी या फिर नहीं करेगी। इस बारे में कंपनी द्वारा कुछ भी आधिकारिक रूप से बयान नहीं दिया गया है। हालांकि Apple कंपनी इस समय टेक्नोलॉजी पर कार्य जरूर कर रही है। जिससे कि आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में पता चलता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।