Apple ने पेश किया iOS 18, मिलेंगे नए कस्टमाईजेशन और प्राइवेसी फीचर्स – कंपनी ने हाल ही में WWDC इवेंट में आईफोन के लिए लेटेस्ट iOS 18 वर्जन को पेश कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने इस अपडेट को कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। नए iOS 18 में यूजर को पहले से अधिक कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन मिलेगी। जिसमें यूजर एंड्रॉयड के समान एप आईकॉन को होम स्क्रीन पर अपने मर्जी अनुसार कहीं पर भी सेट कर पाएंगे। वहीं कंट्रोल सेंटर भी पहले से अधिक एडवांस हो जाएगा जिसमें स्वाइप करने के लिए एक से ज्यादा पेज मिलेंगे। जिसमें यूजर कंट्रोल सेंटर में अपने पसंद के ज्यादा से ज्यादा शॉर्टकट्स टागल्स को सेट कर पाएंगे। वहीं iOS 18 में कंपनी ने गेम मोड को भी जोड़ा है जो की गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का कार्य करेगा। एप्पल ने अपने एप्पल इंटेलिजेंस के बारे में भी इस दौरान बताया है जो जल्द ही अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।
WWDC में कंपनी ने iOS 18 को पेश कर दिया है इस दौरान कंपनी ने iOS 18 अपग्रेड के सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया है। इस अपग्रेड में कंपनी ने सबसे बड़ा बदलाव होम स्क्रीन में किया है। जहां पर आप ऐप आईकॉन को अपने मर्जी मुताबिक स्क्रीन पर कहीं पर भी रख पाएंगे। इसके अतिरिक्त कंपनी ने प्राइवेसी पर भी ध्यान दिया है। iOS 18 में यूजर अपने पसंद के किसी भी ऐप पर ऑथेंटिकेशन को इनेबल कर पाएंगे। साथ ही यूजर को यह भी एक्सेस होगा की थर्ड पार्टी ऐप किन कांटेक्ट को एक्सेस करेंगे और किसे नहीं। इसके अतिरिक्त मैसेज ऐप में भी कंपनी ने कुछ नए एडिशन पेश किए हैं। जिनमें यूजर टैप बैक रिस्पांस में किसी भी इमोजी का उपयोग कर पाएंगे। जिसमें अंडरलाइनिंग बोल्डिंग, और स्ट्राइकथ्रू के लिए नए फॉर्मेटिक ऑप्शन मिलेंगे। आईफोन यूजर को लंबे समय से सेटेलाइट मैसेजिंग का बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब कंपनी iOS 18 के साथ सेटेलाइट के जरिए मैसेज भेजने की अनुमति भी देने वाली है। इसके अलावा कंपनी मैसेज को शेड्यूल करने का विकल्प भी जोड़ने वाली है।
कंपनी ने इस दौरान बताया है कि iOS 18 अपडेट के साथ मैसेज में RCS भी लाया जा रहा है। इसके अलावा iOS 18 अपडेट के साथ फोटोस में भी काफी सुधार हुए हैं। जिसमें क्विक एक्सेस और फेस शॉर्टिंग के लिए कलेक्शन को टॉप पर पिन करने जैसे सुविधा शामिल होने वाली है। वही एप्पल के बिल्ड इन मेल ऐप में आप पहले से ज्यादा बेहतर ट्रांजैक्शन कैटिगराइजेशन, प्रमोशन अपडेट के लिए जीमेल जैसा ऑटोमेटिक शार्टिंग फीचर शामिल किया जा रहा है। वही इस अपडेट में मैप्स पहले से ज्यादा डिटेल टोपोग्राफिकल मैप्स प्रदान करेगा। वही वॉलेट एप यूजर को ईमेल या फोन नंबर एड्रेस एक्सचेंज किए बिना Apple Cash को एक्सचेंज करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए आपको केवल अपने फोन एक साथ टेप करने होंगे। वही आपको बता दे की आईफोन में अब गेम मोड भी जल्द ही आ रहा है। जो की हाई परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए बैकग्राउंड एक्टिविटी को काफी हद तक कम कर देगा।
