Apple

भारत में Tata Group को iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बेच सकती है Pegatron – iPhone की भारत में मैन्यूफैक्चरिंग लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल iPhone को बनाने वाली कंपनी Apple की सप्लायर Pegatron देश में अपना आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट टाटा ग्रुप को बेचने के बारे में विचार कर रही है। इस डील के अंतर्गत तमिलनाडु में चेन्नई के निकट इस प्लांट को ऑपरेट करने वाले ज्वाइंट वेंचर में टाटा ग्रुप की 65% हिस्सेदारी रखने की योजना बताई जा रही है।

दरअसल एक सूत्र के मुताबिक टाटा ग्रुप इस ज्वाइंट वेंचर को अपने यूनिट टाटा इलेक्ट्रॉनिक के जरिए ऑपरेट करेगा। बताया जा रहा है कि यह प्लांट लगभग 50 लाख iPhone की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग करता है तथा इसमें 10000 वर्कर्स काम करते हैं। दरअसल ताइवान की Pegatron ने पिछले वर्ष चीन में अपना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट Luxshare को 29 करोड डॉलर में बेचा था। हालांकि Pegatron और Tata ग्रुप ने भेजी गई ईमेल का उत्तर नहीं दिया है।

गौरतलब है कि चीन और अमेरिका के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण Apple ने अपनी सप्लाई चैन को चीन से बाहर रखने का विचार किया है। दरअसल टाटा ग्रुप के पास पहले ही कर्नाटक में एक आईफोन असेंबली प्लांट उपलब्ध है। साल 2023 में इस प्लांट को ताइवान की Wistron से खरीदा गया था। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु के होसुर में टाटा ग्रुप इस समय एक नया प्लांट बना रहा है। इसमें Pegatron की ज्वाइंट वेंचर पार्टनर हो सकती है। दरअसल Apple कंपनी ने भारत में प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव PLI स्कीम में भागीदारी लेने के बाद डेढ़ लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। इनमें से अधिकतर 19 से 24 वर्ष के युवक बताएं जा रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में एक्सपट्र्स और सरकारी अधिकारियों द्वारा बताया गया की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से मिलने वाले फायदे के जरिए कंपनी 3 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। वहीं रिपोर्ट में अधिकारी ने यह भी बताया कि पिछले 32 महीना से कंपनी के इकोसिस्टम में चार लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जॉब मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल चीन और अमेरिका जैसे बड़े बाजार में चुनौतियां बनने के बाद एप्पल दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत पर अपना फोकस बढ़ा रही है। गोरतलब है कि साल 2017 में Apple ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है