Apple

Apple लॉन्च करेगी 20 इंच वाला फोल्डेबल MacBook – हाल ही में Apple ने अपना MacBook Air लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी टैबलेट सेगमेंट में नया फोल्डेबल टैबलेट लांच कर सकती है। इसमें आपको फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। जो की 20.3 इंच की होगी। अभी यह प्रोडक्ट अंडर डेवलपमेंट माना जा रहा है। साल 2027 तक फोल्डेबल टैबलेट के लांच होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल कंपनी अपने मैकबुक के साथ एक नया प्रयोग करने जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर में Ming Chi Kuo ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कंपनी का यह टैबलेट साल 2027 में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 20.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी।

वहीं आपको बता दे कि इस समय Apple के पास सबसे बड़ा टैबलेट 16 इंच का है जो की MacBook Pro है। माना जा रहा है कि कंपनी अपना नया फोल्डेबल टैबलेट में एक्सपेंडेड डिस्प्ले देगी। जो कि फेल कर 20 इंच तक की हो जाएगी। हालांकि इसके डिजाइन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वही टिप्स्टर का मानना है कि कंपनी केवल फोल्डेबल टैबलेट पर ही कार्य कर रही है। अभी आईपैड और स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी विचार नहीं कर रही है।

MacBook Pro 2023 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

MacBook Pro 2023 मॉडलों में कंपनी के नए M3, M3 Pro और M3 Max प्रोसेसर लगाए गए हैं। जिसमें कंपनी ने 128 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा है। किसी भी लैपटॉप पर ऑफर की गई यह अब तक की सबसे ज्यादा रैम है। वही M3 और M3 Pro प्रोसेसरों से लैस मॉडलों को 24GB और 36GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। MacBook Pro मॉडलों में 16 इंच और 14 इंच का लिक्विड रेटीना XDR डिस्प्ले दिया गया है जो की 1600 nits (HDR कंटेंट) और 600 nits (SDR कंटेंट) की पीक ब्राइटनेस तथा 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक 3.5mm हेडफोन जैक, एक मेगसेफ 3 चार्जिंग पोर्ट, तीन थंडरबोल्ट 4/यूएसबी 4 पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एक एचडीएक्ससी कार्ड रीडर और एक एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।