जैसा की आप जानते है कि Apple कंपनी के iPhone का प्रोडक्शन चीन में काफी बड़ी मात्रा में होता था, लेकिन कंपनी द्वारा फिर iPhone का प्रोडक्शन चीन से ट्रांसफर करने के बाद अब एक और बड़ी खबर यह निकल कर सामने आ रही है कि अब Apple की नजर iPad प्रोडक्शन पर है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, Apple कंपनी ने अपनी सप्लाई चेन को बढ़ाने के लिए तथा अपनी सप्लाई चैन में सुगमता और विविधता लाने के लिए भारत में iPad के प्रोडक्शन शुरू करने के निर्णय पर विचार कंपनी द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple कंपनी चीन से अपने मैन्युफैक्चरिंग का 30 प्रतिशत तक का हिस्सा ट्रांसफर करने पर विचार कर रहा है।
आपको बता दें कि एप्पल कंपनी द्वारा यह फैसला लेने के पीछे कुछ मुख्य कारण है जिनमें से एक चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार भी हैं तथा दूसरा और सबसे जरूरी कारण चीन में बढ़ती लेबर कॉस्ट है, इसीलिए Apple सालों से अपने मैन्युफैक्चरिंग को अलग-अलग जगह करने की कोशिश कर रहा है। कुछ ही समय पहले कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में देश में विरोध बढ़ा, जिसके कारण पिछले महीने Apple को iPhone 14 के प्रोडक्शन में कमी लानी पड़ी और जिससे सीधा असर शिपिंग में हुआ क्योंकि इसी कारण से प्रोडक्ट शिपिंग में भी देरी हुई।
कुछ समय पहले ही Apple कंपनी ने यह आधिकारिक घोषणा कर बताया था कि वह वर्तमान में लांच हुए आईफोन 14 को चेन्नई के फॉक्सकोन के श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में तैयार करेगा। यह सूचना देने के साथ-साथ एप्पल कंपनी की ओर से यह भी स्टेटमेंट जारी किया गया था कि वह भारत में आईफोन 14 की प्रोडक्शन को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है और इसी के आधार पर अब आईफोन 14 प्रो के प्रोडक्शन को भी भारत में ही शुरू किया जा सकता है।
एप्पल कंपनी को भारत में प्रोडक्शन करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। जैसे कि एक्सपीरियंस वर्कर्स की कमी, क्योंकि भारत में iPad जैसी डिवाइस को बनाने वाले एक्सपीरियंस लोगों की संख्या चीन के मुकाबले कम है, साथ ही चीन और भारत के बीच बढ़ते विवाद से Apple को भारत में प्रोडक्शन करने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। एप्पल कंपनी का प्लांट जोकि चीन के जेंगज्हौ मैं स्थित हैं, उस फॉक्सकोन प्लांट से करीब 20,000 कर्माचरियों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। चीन के कर्मचारी एप्पल कंपनी की वर्किंग कंडीशन से नाखुश थे इसीलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी तथा बात यहां तक पहुंच गई थी कि कर्मचारियों ने विरोध हिंसक रूप अपना लिया था। इन्हीं मुख्य कारणों से एप्पल कंपनी अपने प्रोडक्शन को दूसरी जगह ले जाने के बारे में विचार कर रही है।
जैसा कि हम जानते हैं, Apple कंपनी काफी समय से भारत में ही कई आईफोन का निर्माण करता आया है। आईफोन 12, आईफोन 13 और iphone SE जैसे फोन का निर्माण भारत में ही किया गया है। क्योंकि Apple के iPhone की बिक्री के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, भारत में आईफोन को काफी बेहतर फोन माना जाता है। और ऐसी स्थिति में अगर एप्पल कंपनी अपने प्रोडक्ट्स का उत्पादन भारत में शुरू करने का फैसला करती है तो यह कंपनी के लिए भी काफी फायदेमंद होगा तथा इससे भारत को भी बहुत फायदा हो सकता है। अगर आईफोन तथा बाकी एप्पल प्रोडक्ट का उत्पादन भारत में होता है तो इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में एप्पल के प्रोडक्ट्स की कीमत में कमी आ सकती है।
