Apple कंपनी ने रद्द किया इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, 2028 में आ सकती है नई EV – इस समय दुनिया भर के मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना बनाई थी। दरअसल एप्पल कंपनी ने टेस्ला के व्हीकल की ही तरह ड्राइवरलेस कार बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि अब कंपनी ने कुछ कनेक्ट फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने का निर्णय लिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि कंपनी का कार बनाने का प्रोजेक्ट लगभग एक दशक पहले प्रारंभ हुआ था हालांकि रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कंपनी कि यह कार साल 2028 से पहले लांच होने की संभावना नहीं है। कंपनी के बोर्ड ने प्रोटोटाइप के बिना सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर लाखों डॉलर खर्च किए हैं। जिसके बाद इसके मैनेजमेंट पर काफी प्रेशर पड़ा है। दरअसल एप्पल कंपनी ने लेवल 5 फुल ऑटोमेशन पर सेल्फ ड्राइविंग कार लॉन्च करने की योजना में बदलाव करते हुए इसे पहले लेवल 4 फुल ऑटोमेटेड ड्राइविंग और फिर लेवल 2+ पार्टली ऑटोमेटेड ड्राइविंग पर स्थानांतरित करने का विचार किया है।
टेस्ला और अन्य कार निर्माता कंपनी अपने ऑटो पायलट फीचर की तरह केवल लेवल 2 पर कार्य करते हैं। वही यदि एप्पल साल 2028 तक अपने EV को लांच कर देती है तो इसमें टेस्ला के ऑटो पायलट जैसे कई सारे फीचर्स हो सकते हैं। ड्राइवर को सीट पर बैठकर सड़क की निगरानी करनी रहती है जिसके लिए जरूरत पड़ने पर वह वाहन को कंट्रोल कर पाएंगे। वही आपको बता दे की पिछले महीने एप्पल की चीनी राइवल Xiaomi ने अपने पहले इलेक्ट्रिक कार SU7 को लांच किया था। जिसमें कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है। बता दे कि इस कार को चीन में लॉन्च किया गया है।
जिसके बाद सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में कमजोर डिमांड और अधिक कैपेसिटी जैसी चुनौतियां काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच कीमतों को कम रखने का जबरदस्त कंपटीशन दिखाई दे रहा है। जिसके बाद चीन में टेस्ला ने अपने EV के प्राइस पर काफी ज्यादा डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है। चीन की BYD से टेस्ला को कड़ा मुकाबला भी मिल रहा है। Lei Jun जो की Xiaomi के एग्जीक्यूटिव है उन्होंने बताया कि कंपनी Tesla और Porsche की तुलना वाली कार बनाने की योजना बना रही है।
