Apple

Apple जल्द करेगी Vision Pro को लॉन्च, यह होगी कीमत – अगले महीने फरवरी की शुरुआत में Apple कंपनी नेक्स्ट रियलिटी हेडसेट Vision Pro को लांच कर सकता है। इसके बाद एप्पल की रिटेल स्टोर्स पर यह जल्द पहुंचाया जाएगा। बता दे की एप्पल के इस Vision Pro की कीमत 3499 डॉलर रखी जा सकती है।

हाल ही में Mark Gurman जो की एप्पल के प्रोडक्ट को ट्रैक करते हैं उन्होंने Bloomberg के लिए पावर ऑन न्यूज लेटर में दावा किया है कि एप्पल का vision pro कंपनी के वेयरहाउस में भेजा जा रहा है। इसके बाद इसे रिटेल स्टोर तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग के बारे में बताया है कि इसे अगले महीने फरवरी के अंत तक लॉन्च करके सभी जगह सप्लाई पहुंचाई जाएगी।

वही Mark Gurman ने आगे यह भी बताया है कि कंपनी अगले एक सप्ताह में इस प्रोडक्ट की लॉन्च का ऐलान कर सकती है। साथ ही एक रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्यूफैक्चरिंग प्रारंभ कर दी है तथा इसे फरवरी तक शिपमेंट भी किया जाएगा। इसी कड़ी में एनालिस्ट में Ming Chi Kuo ने एक रिसर्च नोट में कहा है कि यह मिक्सड रियलिटी हेडसेट फरवरी तक सभी जगह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह एप्पल का इस साल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। दरअसल कंपनी की योजना इसे बड़ी संख्या में बिक्री करने की है।

यह एआर/वीआर हेडसेट एक जटील उपकरण है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए सेटिंग करने की आवश्यकता हो सकती है। जिसके कारण एप्पल स्टोर्स के इंप्लाइज के लिए ट्रेनिंग सेशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इन ट्रेनिंग सेशन में इंप्लाइज को Vision Pro के इस्तेमाल करने के साथ कस्टमर को बेचने के तरीके के बारे में बताया जाएगा।
आपको बता दे की Vision Pro एक अल्युमिनियम फ्रेम पर बेस्ड है तथा इसके फ्रंट में कर्व्ड ग्लास भी लगाए गए हैं।

वहीं इसमें इमेज कैप्चर करने के लिए एक फिजिकल बटन दिया गया है। इसमें समायोजन के लिए एक डिजिटल क्रॉउन है तथा इसके स्ट्रैप को लचीला बनाया गया है जिससे यूजर्स इसे आसानी से पहन पाएंगे। साथ ही में इसके साइड में ऑडियो पॉड्स भी लगाए गए हैं। इस हेडसेट को तैयार करने में जैस भी सहायता प्रदान की है। एप्पल कंपनी यह दावा कर रही है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह सबसे अच्छा डिवाइस होगा। बता दे कि इस हेडसेट में नया R1 चिप के साथ कंपनी का M2 चिप भी लगाया गया है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।