Apple

Apple का Vision Pro इस दिन से होगा इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध – Apple कंपनी ने हाल ही में वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC में यह ऐलान किया है कि Apple के मिक्सड रियलिटी हेडसेट Vision Pro की जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू होने वाली है। दरअसल इस प्रोडक्ट को कंपनी ने पिछले साल WWDC में पेश किया था। जिसके 6 महीने बाद यह केवल अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध हो पाया था।

वहीं कंपनी ने हाल ही में बताया है कि Vision Pro इंटरनेशनल मार्केट में 28 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हांगकांग, सिंगापुर, जापान, और चीन में इसके लिए प्री ऑर्डर 14 जून से प्रारंभ होंगे। वहीं जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में इसके प्री ऑर्डर 28 जून से शुरू किए जाएंगे। टिम कुक जो की एप्पल के CEO है उन्होंने बताया कि Vision Pro के लिए हम काफी ज्यादा उत्साहित है इस दौरान हम दुनिया भर के कस्टमर के लिए स्पेशल कंप्यूटिंग का मैजिक पेश करते हुए काफी ज्यादा उत्साह महसूस कर रहे हैं। वही एप्पल कंपनी ने बताया है कि विजन प्रो को खरीदने से पहले यूजर एप्पल के स्टोर पर 30 मिनट से ज्यादा का डेमो सेशन भी बुक कर सकते हैं।

आपको बता दे कि Vision Pro 3 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है जिनमें की 256GB, 512GB और 1GB स्टोरेज शामिल है तथा इसमें 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। यह visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है। एप्पल में डेवलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट Susan Prescott ने बताया कि इन एप्स से म्यूजिक एंटरटेनमेंट और गेम्स का पीरियंस काफी हद तक बदल जाएगा। इससे एक्सप्लोर करने और अधिक सीखने के तरीके मिलेंगे जिससे की प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

यूजर के पास इस दौरान MLB, PGA TOUR Vision, CBS, NBA, NBC, Paramount+, FOX Sports, NBC Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग एप्स का एक्सेस होगा। वही विजन प्रो में दो प्राइमरी कैमरा, 6 माइक्रोफोन, 6 सेकेंडरी कैमरा, एक LIDAR स्कैनर, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा और 6 अन्य सेंसर दिए जा रहे हैं। साथ ही इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक भी होगा जो केबल के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। डिवाइस के साथ आपको एक डुअल लूप बैंड, सोलो निट बैंड, लाइट सील और दो लाइट सेल कुशंस मिलते हैं। बता दे की विजन प्रो की शुरुआती कीमत 3499 डॉलर रखी गई है वही विजन प्रो के बाद कंपनी Vision Pro 2 को भी आने वाले कुछ वर्षों में पेश कर सकती है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।