Apple

Apple Watch में देखने को मिलेगी कमाल की टेक्नोलॉजी कपड़े के हिसाब से बदलेगी रंग, लीक हुई पेटेंट की खबर – आज के समय में दुनिया भर में सबसे ज्यादा भरोसेमंद तथा लोकप्रिय ब्रांड Apple है। इसका कारण एप्पल कंपनी का नई नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार करना है। अब Apple Watch वॉच में हमें नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलने वाली है। जिसके माध्यम से अब Apple Watch की बैंड का कलर बड़ी आसानी से बदला जा सकेगा। एप्पल कंपनी द्वारा अपने इस इनोवेशन से जुड़ा एक पेटेंट हासिल होने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। इस पेटेंट के अंतर्गत अब एप्पल की स्मार्ट वॉच के बैंड के कलर को आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर पाने में सक्षम होंगे।

Apple Watch में मिलने वाले इस कलर बदलने वाले फीचर का उपयोग करके यूजर्स को नोटिफिकेशंस आदि प्रदान करने में भी किया जा सकता है। एप्पल कंपनी के इस पेटेंट हासिल करने के बारे में खबर लीक हो गई है जिसके अंतर्गत इस पेटेंट से यह जानकारी मिलती है कि एपल वॉच बैंड पर इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स प्रदान की जाएगी, यही इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स कलर को बड़ी ही आसानी से बदलने में सक्षम होते हैं।

आपको बता दें कि Patently Apple द्वारा उस पेटेंट के बारे में जानकारी दी गई है जिसके माध्यम से एप्पल कंपनी को अपनी एप्पल वॉच के बैंड में कलर्स एडजस्ट करने की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। पेटेंट मिलने के बाद टेक्नोलॉजी का उपयोग एप्पल वॉच बैंड में यूजर्स अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार वॉच बैंड के कलर को कस्टमाइज कर सकेंगे ।

पेटेंट से यह जानकारी मिली है कि बैंड्स में मौजूद इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स बेहद मामूली इलेक्ट्रिक करंट को सप्लाई करेंगे जिससे कलर और ओपेसिटी को एडजस्ट किया जा सकेगा। यह बात सामने आई है कि एप्पल वॉच बैंड में तीन स्ट्राइप वाला डिजाइन देखने को मिलेगा। जिसके प्रत्येक स्ट्राइप में अलग-अलग कलर एडजस्ट किए जा सकेंगे। यूजर्स को एप्पल वॉच बैंड्स मैं कलर्स को एडजस्ट तथा उन्हें कंट्रोल करने के फीचर्स प्रोवाइड किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यदि यूजर अगर चाहे तो उसे अपने वॉच बैंड के कलर को हटाना है तो वह इसे बंद भी कर सकता है तथा कलर्स को चेंज करना भी बेहद आसान होगा। एप्पल वॉच बैंड में हमें कई तरह के कलर कॉन्बिनेशन प्रदान किए जाएंगे।

जो भी यूजर्स इस एप्पल वॉच को पहनेंगे उन्हें एक कंट्रोल सिस्टम प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से वह वॉच बैंड के एक या अधिक कलर्स को अपने हिसाब से सेलेक्ट, एडजस्ट आदि कर कंट्रोल कर सकेंगे। वॉच बैंड के कलर को एपल वॉच ऐप के माध्यम से सिलेक्ट तथा एडजस्ट किया जा सकेगा। हम सब जानते हैं कि एपल ने अपनी वॉच में ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर काफी बड़ी उपलब्धि को हासिल भी किया है।

इस टेक्नोलॉजी का उपयोग अपकमिंग Apple Watch में देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट में यह भी बात सामने आ रही है कि एप्पल की वॉच में यूजर्स को बिना ब्लड सैंपल दिए अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल्स की जांच कर पानी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी ।

एप्पल कंपनी को अपनी स्मार्टफोन से जुड़े पेटेंट को लेकर अमेरिका में विवाद का सामना करना पड़ रहा है। एप्पल वॉचेज के इम्पोर्ट पर अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) ने रोक लगाने के फैसले को सरकार भी खारिज नहीं कर सकती हैं। एप्पल वॉच पर रोक हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट के नियमों को तोड़ने को लेकर लगाई गई है। एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर काफी समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन ने साल 2022 के दिसंबर माह में फैसला सुनाते हुए कहा था कि AliveCor के पेटेंट का उल्लंघन करने के कारण Apple Watch पर बैन लगाना चाहिए। लेकिन, वर्तमान समय तक इस पेटेंट को लेकर चल रही कार्यवाही के कारण Apple Watch के बैन पर रोक लगा दी गई थी ।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है