Apple

अमेरिका में Apple Watch हो सकती है बैन, टेक्नोलॉजी पेटेंट चोरी के मामले में बुरी फसी ऐपल कंपनी – दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स मैन्युफैक्चरर कंपनी एप्पल द्वारा बनाई गई Apple watch पर बैन का खतरा मंडरा रहा है! यह खबर पूरी तरह से सत्य है क्योंकि एप्पल कंपनी के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में केस लगाया गया है। एप्पल वॉच पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने Apple smart watch के निर्माण में बिना किसी भी प्रकार की अनुमति लिए जो ब्लड में ऑक्सीजन लेवल ट्रैक करने की टेक्नोलॉजी है उसमें Masimo के पेटेंट का उपयोग किया है। अतः इस मामले पर अब सुनवाई शुरू होने वाली है और यह मामला यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (USITC) के पास सुनवाई के लिए भेजा गया है। अगर यह मुकदमा कमिशन Masimo जीत जाते हैं और उनके द्वारा किए गए सभी दावे सही निकलते हैं तो ऐसी स्थिति में अमेरिका में एप्पल वॉच को बैन करा जा सकता है।

अमेरिका में Apple Company को अपनी Apple watch को बैन होने से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी है। एप्पल कंपनी के प्रोडक्ट पर Masimo नाम की एक कंपनी द्वारा यह इल्जाम लगाया जा रहा है कि एप्पल कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट्स (Apple watch) में जिस पल्स ऑक्सीमीटर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, उसका पेटेंट मैसिमो के पास है और आरोप यह है कि एप्पल द्वारा मैसिमो के पेटेंट का गलत तरीके से उपयोग अपने प्रोडक्ट में किया जा रहा है है।

Masimo Company ने यह दावा किया है कि Apple Watch 6 तथा उसके बाद लांच हुई एप्पल की सभी वॉच मॉडल्स में उन्हीं के इस पेटेंट का उपयोग किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि, इस मामले पर सुनवाई करते हुए जज द्वारा यह कहा गया है कि लाइट बेस्ड पल्स ऑक्सीमीटर फंक्शनलिटी का उपयोग कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स (Apple smart watch) किया गया है, और ऐसी स्थिति में इन प्रोडक्ट को इम्पोर्ट और सेल करना कानून के उल्लंघन के दायरे में आता है।

इस मामले से जुडी सुनवाई के बाद अब USITC (यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन) द्वारा अब इस मुकदमे पर अपना फैसला सुनाने की तैयारी में है। USITC वह कमेटी है जो यह फैसला सुनाएगा की अमेरिका में एप्पल वॉच को बैन किया जाना है या नहीं।

Masimo Company ने यह प्रमाणित करने का दावा किया है कि एप्पल कंपनी ने अपनी Apple smart watch के निर्माण में Masimo की टेक्नोलॉजी का बिना परमिशन के पेटेंट का उपयोग किया है। Masimo Company के CEO जो कियानी ने इस मामले पर अपनी राय प्रस्तुत करते हुए कहा है कि अमेरिकी कंपनी एप्पल दुनिया की एक ऐसी कंपनी है जो दूसरी कंपनियों या दूसरे लोगों द्वारा इनोवेट की गई टेक्नोलॉजी को चोरी कर लेती है तथा उस के माध्यम से काफी पैसा भी कमाती है।

Masimo CEO कियानी का मानना है कि USITC द्वारा लिए जाने वाले इस ऐतिहासिक फैसले में अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इंसाफ का एक नया संदेश जन जन तक पहुंचेगा। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन ने कोई भी अंतिम फैसला नहीं सुनाया है, अब ऐसी स्थिति में देखना होगा कि USITC इस मुकदमे पर क्या निर्णय लेता है। यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन द्वारा लिया गया निर्णय अगर एप्पल कंपनी के खिलाफ में आता है तो ऐसी स्थिति में Apple Watch 6 तथा उसके बाद के सभी Apple smart watch मॉडल्स को बैन करने का बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

अब अगर हम बात करें Apple Watch 6 के बारे में तो इस Apple smart watch series में 44 एमएम और 40 एमएम मॉडल देखने को मिलते हैं। अगर उनके लुक्स की बात करी जाए तो दोनों ही क्रिस्टल बैक फिनिश और मॉडल सेरामिक फिनिश के साथ आते हैं। Apple Watch Series 6 में ऑल्वेज़ ऑन रेटिना डिस्प्ले उपयोग में ली गई है। Apple Watch 6 एक पूरी तरह से काफी बेहतर स्मार्ट वॉच है क्योंकि इसमें हमें हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने की फैसिलिटी भी मिलती हैं और इसी के साथ Apple watch series 6 के माध्यम से आप अपना ब्लड ऑक्सीडेशन सैचुरेशन भी चेक कर सकते हैं।

इसी के साथ साथ इसमें आपको एक और फीचर देखने को मिलता है जिसमें यदि यूजर के ब्लड ऑक्सीज़न का स्तर सामान्य स्तर यानी 95 और 100 प्रतिशत के रेफ्रेंस फीगर के नीचे पहुंच जाता है तो यह एप्पल वॉच यूजर को अलर्ट प्रदान करना शुरू कर देती हैं। इन सबके अतिरिक्त Apple Watch 6 स्मार्टवॉच में इलेक्ट्रिक हार्ट सेंसर भी देखने को मिलता है, जिसके माध्यम से यूजर अपने हृदय गति पता कर सकता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।