Apple Watch Ultra 2 और Series 9 की टच स्क्रीन में आई खराबी – Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 स्मार्टवॉच में इस समय स्क्रीन से संबंधित परेशानी आ रही है। दरअसल एक रिपोर्ट में बताया गया कि Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 स्मार्ट वॉच की डिस्प्ले गलत टच अनुभव प्रदान कर रही है। यह समस्या बिना किसी यूजर्स इंटरेक्शन के खराब अनुभव का कारण बन सकती है। इसमें इस दौरान स्क्रीन में अपने आप फोन कॉल मिलने, डिवाइस पासवर्ड दर्ज करने और एप्स का खुलना या बंद होना जैसी समस्या आ रही है।
एक इंटरनल मेमो में एप्पल कंपनी ने इस मुद्दे को एप्पल वॉच की स्क्रीन को गलत तरीके से रिएक्ट करने वाला बताया है। साथ ही यह अनचाहे कार्यों को भी प्रदर्शित कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह किसी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर बग से आ रही है। हालांकि इस दौरान कंपनी ने सलाह दी है कि यूजर्स यह चेक करें कि उनकी एप्पल वॉच नए WatchOS वर्जन पर चल रही है या नहीं। यानी कि आने वाली यह समस्या सॉफ्टवेयर बग से हो सकती है। फिलहाल यह जानकारी एप्पल ने नहीं दी है कि इस प्रकार की समस्या कब तक सुलझ सकती है।
कथित तौर पर एप्पल ने ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर के टेक्नीशियन को जांच पूरी तरह संपूर्ण होने तक प्रभावित वॉच को रिपेयर न करने की सलाह दी है। फिलहाल जिन Apple Watch यूजर को इस प्रकार की समस्या आ रही है वह अपनी वॉच को रीस्टार्ट कर सकते हैं। जिसके लिए डिजिटल क्रॉउन और साइड बटन को एक साथ 10 सेकंड तक दबाकर या एप्पल लोगो नजर आने तक आप ऐसा कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि वह इस समस्या को जल्द ही ठीक कर देगी।
