फोल्डेबल डिवाइसेज में दस्तक देने जा रहा Apple, जानिए कब होगा लॉन्च – फोल्डेबल डिवाइसेज कैटेगरी में अब Apple भी जल्द ही एंट्री कर सकता है। दरअसल इस समय कथित रूप से एप्पल नए प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए कार्य कर रहा है। कई रिपोर्ट्स द्वारा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस समय एप्पल अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को तैयार कर रहा है। साथ ही कुछ रिपोर्ट यह भी दावा कर रही है कि कंपनी का पहला फोल्डेबल डिवाइस एक मोबाइल डिवाइस हो सकता है। जो की अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोंस के मुकाबले में बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा।
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Apple कंपनी एक फोल्डेबल डिवाइस पर कार्य कर रही है। जो की एक फोल्डेबल स्माटफोन बताया जा रहा है। दरअसल कंपनी इस स्मार्टफोन में एक बड़ा डिस्प्ले देने वाली है। जिसकी भीतरी स्क्रीन 7 से 8 इंच बड़ी तथा बाहरी स्क्रीन 7.6 इंच से लेकर 8.4 इंच तक हो सकती है। यदि रिपोर्ट की यह जानकारी सही होती है तो यह एप्पल का पहला फोल्डेबल स्माटफोन या फिर टैबलेट कुछ भी हो सकता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एप्पल कंपनी इस डिवाइस को 2026 या 2017 के बीच में लॉन्च कर सकती है।
माना जा रहा है कि एप्पल का यह नया फोल्डेबल स्माटफोन अपने iPad mini 2021 की जगह ले सकता है। बता दे की iPad mini 2021 में 8.3 इंच का लिक्विड रेटिना IPS LCD डिस्पले मिलता है। वर्तमान में इसकी कीमत भारत में 49,900 रुपए से प्रारंभ होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की iPad mini में 64GB से 256GB स्टोरेज मिलता है तथा यह A15 Bionic चिपसेट से लैस है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इस डिवाइस को पर्पल, पिंक, स्पेस ग्रे और स्टार लाइट कलर में खरीदा जा सकता है।
कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में यह बताया गया था कि iPad mini को कंपनी OLED डिस्प्ले के साथ अपडेट करके लॉन्च कर सकती है तथा इसे साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें कंपनी इसमें 8.7 इंच का डिस्प्ले अपग्रेड कर सकती है। हालांकि इसके लॉन्च में अभी काफी समय है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिपोर्ट में दावा किया जा रहे फोल्डेबल डिवाइस में Apple का नया फोल्डेबल स्माटफोन होता है या फिर टैबलेट।






