Asus

Asus का दमदार Chromebook CR11 Flip लैपटॉप हुआ लॉन्च, मिलेगी 360 डिग्री रोटेशन, 8GB रैम और 11.6 इंच का़ HD डिस्प्ले – अगर हम अच्छे स्पेसिफिकेशंस के साथ अगर कोई अच्छी कंपनी का बजट फ्रेंडली लैपटॉप लेना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले Asus Company नाम आता है। इस कंपनी के द्वारा दो नए लैपटॉप मार्केट में लांच किए गए हैं। Asus द्वारा लांच किए गए यह लैपटॉप Chromebook CR11 और Asus CR11 Flip नाम से मार्केट में अवेलेबल है। आज हम इन लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन तथा फीचर के बारे में इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।

Asus Chromebook CR11 और CR11 Flip Laptop की उपलब्धता एवं कीमत

हाल ही में Asus कंपनी द्वारा दोनों लैपटॉप CR11 Laptop, Asus Chromebook CR11 Flip को चाइना के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इन दोनों लैपटॉप को ही मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) प्रदान किए गए हैं। इन दोनों ही लैपटॉप को वेबसाइट पर लिस्ट तो किया है। लेकिन कीमत के बारे में बात करें तो कंपनी के द्वारा आधिकारिक रूप से दोनों ही लैपटॉप की प्राइस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं बताई गई है।

Asus Chromebook CR11 Flip, Asus CR11 Laptop के स्पेसिफिकेशंस

दोनों लैपटॉप स्पेसिफिकेशन के बारे में चर्चा करें तो हम देखे हैं कि CR11, CR11 Flip Laptop में लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशंस कंपनी द्वारा प्रदान किए गए हैं। दोनों लैपटॉप में हमें 2 पोर्ट दिए गए हैं जो कि USB 3.2 Gen टाइप C प्रकार के दिए गए हैं। इन्ही के साथ एक पोर्ट हमें USB 3.2 Gen 1 Type A दिया है। जिसके साथ हमें दोनों में 3.5mm हेडफोन जैक भी ऐड ओंन दीखता है।

दोनों ही लैपटॉप माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। जिससे टैबलेट में अतिरिक्त मेमोरी की जरुरत भी पूरी होती हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों ही लैपटॉप्स में हमें Bluetooth 5.1 और WiFi 6 के सपोर्ट दिए गए है। इसकी बैटरी कैपेसिटी के बारे में बता दें कि दोनों ही लैपटॉप 50Wh की बैटरी के साथ आते है। जिसे चार्ज करने के लिए 45W यूएसबी टाइप सी पावर एडेप्टर भी प्रदान किया जाता है।

Chromebook CR11 Laptop, Asus CR11 Flip के फीचर्स

किसी भी लैपटॉप में सबसे जरूरी होता है प्रोसेसर और इस मामले में दोनों ही लैपटॉप में हमें Intel Alder Lake N प्रोसेसर प्रदान किया जाता हैं। डिस्प्ले साइज की बात करें तो दोनों में ही 11.6 इंच का़ HD डिस्प्ले प्रोवाइड करा गया है। रेम और स्टोरेज के मामले में इनमें हमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दी गई है।

Chromebook CR11 और Asus CR11 Flip में 720p का वेबकैम देखने को मिलता है। इसी के साथ ही Asus CR11 Flip Laptop में 8 मेगापिक्सल का कैमरा प्रोवाइड कराया गया है। आपको बता दें कि CR11 Flip Laptop 360 डिग्री तक बड़ी ही आसानी से घूम सकता है। और इसी कारण से इसके कैमरा को कंपनी द्वारा वर्ल्ड फेसिंग नाम दिया गया है। अपने अक्ष पर पूरा घूम जाने के कारण इसके माध्यम से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जैसे कार्य भी आसानी से हो जाते हैं। इसी कारण से यह लैपटॉप देखा जाए तो एक प्रकार से यह टैबलेट जैसा उपयोग में लिया जा सकता है।

वही बात करें दूसरी लैपटॉप की तो Asus Chromebook CR11 लैपटॉप में कंपनी द्वारा स्टाइलस सपोर्ट प्रदान किया गया है। लेकिन यहां पर एक शर्त है जिसके अनुसार आपको इसका उपयोग करने के लिए इसे अलग से परचेज करना पड़ेगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है