AUS vs PAK Test

AUS vs PAK Test: दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक पाकिस्तान 132/2, ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे – इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बता दे की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। जहां पर टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। इस दौरान आस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 164 रनों की पारी खेली तो वहीं मिचेल मार्श ने भी 90 रन अपनी टीम के लिए जोड़े।

वहीं पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले अमीर जमाल ने 6 विकेट चटकाए। वहीं जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद 7 रन और इमाम उल हक 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इस समय पाकिस्तान का स्कोर 132 रन हो गया है। वहीं अब भी पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है।

मैच में सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के साथ इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि फिर अब्दुल्ला शफीक 121 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। बता दे कि उनका विकेट नाथन लियोन ने लिया।वहीं पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद भी 46 गेंद पर 30 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS vs PAK) दूसरे दिन का खेल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गवा कर 346 रन बनाए थे। वहीं दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स केरी ने 34 और मिचेल स्टार्क 12 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में मिचेल मार्श ने 107 गेंद पर 15 चौके लगाते हुए 90 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान पैट कमिंस 22 गेंद पर 9 रन बनाकर ही आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरे दिन 487 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से अमीर जमाल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए तो वही खुर्रम शहजाद को भी दो सफलताएं मिली।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।