Aaron Finch

ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच ने अचानक लिया सन्यास, 2021 में बनाया था अपनी टीम को विश्व चैंपियन! – बता दे कि ऑस्ट्रेलिया T20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले ही एरोन फिंच वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे, वहीं अब एरोन फिंच ने टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल T20 कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली बार साल 2021 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

एरोन फिंच ने कुल 254 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 103 T20, 146 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेले हैं। बता दे कि एरोन फिंच ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 55 वनडे तथा 76 T20 मुकाबलों में कंगारू टीम की कप्तानी भी की है। एरोन फिंच ने 103 टी20 मुकाबले खेलते हुए 34.28 की औसत से 3120 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142 का रहा। T20 क्रिकेट में एरोन फिंच ने 19 अर्धशतक और दो शतक जड़े हैं।

वही एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट की 142 पारियों में 88 के स्ट्राइक रेट से 5406 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 अर्धशतक और 17 शतक भी देखने को मिले। वही टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28 की औसत से 278 रन बनाए हैं वही टेस्ट क्रिकेट में एरोन फिंच के नाम दो अर्धशतक भी दर्ज है।

सन्यास को लेकर कहीं यह बात

एरोन फिंच ने अपने संन्यास को लेकर बयान देते हुए कहा कि मुझे यह बात अच्छी तरह से पता है कि मैं 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाऊंगा। ऐसे में मेरे लिए संयास लेने के लिए यह समय बिल्कुल सही है। जिसके बाद टीम अपनी आगे की रणनीति अच्छी प्रकार से बना पाएगी। मैं मेरे निजी स्वार्थ के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

वही एरोन फिंच ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से इतने सालों तक खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने टीम के साथी, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और अपने परिवार का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। इसी के साथ मैं अपने सभी क्रिकेट फैंस को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे पूरे करियर के दौरान खूब सपोर्ट किया। साल 2021 के T20 वर्ल्ड कप तथा साल 2015 वनडे वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनना मेरे लिए सबसे खास पलों में से एक है तथा यह हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।