India

IND vs AUS Final: फाइनल मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे कप्तान रोहित शर्मा – 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया है। इसके बाद भारतीय टीम अब अहमदाबाद के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के लिए तैयार नजर आ रही है। वहीं कई सारे समीकरण भी भारत के पक्ष में बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी और भारतीय टीम (Indian Team) के सभी खिलाड़ी शानदार फार्म में चल रहे हैं। इसके बाद भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान का भी फायदा मिलेगा। बता दे कि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि अब फाइनल मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा एक बड़े बदलाव के साथ ऑस्ट्रेलिया के सामने उतर सकते हैं। इसके संकेत शुक्रवार को हुए अभ्यास मैच से दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्लिप में फील्डिंग करते हुए अभ्यास किया। साथ ही क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के अनुकूल हो सकती है वहीं कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में तीन स्पिनर्स के साथ उतरने का सोच सकते हैं। आईए अब हम आपको बताते हैं कि रोहित शर्मा तीसरे स्पिनर्स के रूप में किसे अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing 11 team) में शामिल करते हैं।

दरअसल अभ्यास मुकाबले में रोहित शर्मा ने स्लिप फील्डिंग में अभ्यास किया तो वहीं उन्होंने अश्विन से काफी ज्यादा बोलिंग अभ्यास करवाया। इसके बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्पिनर्स के रूप में रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। दरअसल रविचंद्रन अश्विन को फाइनल मुकाबले में खिलाने के कई कारण है क्योंकि अश्विन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सामने बेहतरीन रहा है। इसके अतिरिक्त डेविड वार्नर के सामने भी अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की है। गोरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर बल्लेबाज लेफ्टी है ऐसे में भारतीय टीम एक ऑफ स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है। यदि प्लेईंग 11 में अश्विन को जगह मिलती है तो ऐसे में मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज/रविचंद्रन अश्विन।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।