लेटेस्ट अपडेट के बाद गूगल पिक्सल फोन में आ रही बैटरी संबंधित दिक्कते – हाल ही में गूगल ने अपने पिक्सेल सीरीज के फोन पर लेटेस्ट एंड्रॉइड पैच अपडेट दिया है। अपडेट के माध्यम से गूगल अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देना चाहता था परंतु ऐसा नहीं हुआ बल्कि लेटेस्ट अपडेट आने के बाद से गूगल पिक्सल के यूजर्स का कहना है कि उन्हें डिवाइस में बैटरी संबंधित समस्या देखने को मिल रही है।
बैटरी समस्या वाले यूजर्स गूगल के पिक्सल 7 और पिक्सल 6 सीरीज के यूजर्स बताएं जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरे पिक्सल फोन में भी ये दिक्कत देखने को मिल रही है। यूजर्स के अनुसार बैटरी संबंधित दिक्कत लेटेस्ट अपडेट के बाद से आ रही है। पिक्सल यूजर्स के हवाले से इस चीज की पुष्टि हो चुकी है कि अपडेट के बाद बहुत ज्यादा जल्दी बैटरी खत्म हो रही है।
हालांकि ये अभी भी पता नहीं चल रहा है कि असल दिक्कत की वजह क्या है। बैटरी खत्म होने के अलावा फोन में हीटिंग की समस्या भी देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स समस्या के कारण गूगल ऐप को मान रहे हैं तो कुछ का कहना है ये परेशानी की वजह एंड्रॉइड सिस्टम इंटेलिजेंस है। गूगल अभी तक इस परेशानी की वजह नहीं बताया पाया है। यूजर्स का ये भी कहना है कि गूगल द्वार दिए गए समाधान काम नहीं आ रहे हैं। गूगल के दिए हुए नाकाम समाधान में फैक्ट्री रीसेट और पिछला ओएस रोल अप भी है जो बिलकुल भी काम नहीं आ रहा।
उम्मीद जताई जा रही है कि गूगल जल्द ही इस समस्या को सुलझा देगा। सर्वर रिलेटेड परेशानी का अंदाजा लगा जा रहा है, अब देखना है ये कि गूगल क्या प्रतिक्रिया देता है। आपको बता दे की सभी पिक्सेल फोन में परेशानी नहीं आ रही, कुछ चुनिंदा डिवाइस ही इस समस्या से परेशान है। डिवाइस की लिस्ट में पिक्सल 6, 6 प्रो, 7 और 7 प्रो भी शामिल है।






