BGMI

भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मल्टीप्लेयर गेम BGMI (Battlegrounds Mobile India) को जुलाई 2022 में भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से बैन कर दिया गया था। और गवर्नमेंट द्वारा यह निर्णय प्राइवेसी से जुड़ी चिंता के चलते लिया गया था और इसीलिए BGMI Game को Apple App Store और Google Play Store से पूरी तरह से हटाने का आदेश भारत सरकार द्वारा दिया गया। लेकिन आपको बता दें कि इस बैन के बाद भी BGMI Game Servers बिना किसी परेशानी के अच्छे से काम कर रहे थे। और इस गेम के बैन होने के कुछ ही दिनों बाद हर थोड़े थोड़े समय में हमें इसकी भारत में वापसी से जुड़ी खबरें देखने को मिलती रही और अंत में BGMI गेम से जुड़े सारे ऑनलाइन किए गए दावे अफवाह मात्र रह गए। लेकिन अब एक और लेटेस्ट दावा पेश किया जा रहा है कि जनवरी 2023 के महीने में मोबाइल बैटल रोयाल की भारत में वापसी हो सकती हैं। इस दावे को गंभीरता से इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि यह दावा एक बेहद ही प्रसिद्ध स्ट्रीमर द्वारा किया गया है।

सबसे पहले बात करें बीजीएमआई गेम कि भारत में वापसी को लेकर जानकारी देने वाले स्ट्रीमर्स के बारे में तो यह सूचना देने में दो फेमस स्ट्रीमर्स शामिल हैं जिनमें से एक है सोहेल शेख (“हेक्टर”) और दूसरा प्रतीक जोगिया (“अल्फा क्लैशर”)। यहां पर इस दावे पर ज्यादा विश्वास इसलिए किया जा रहा है क्योंकि प्रीडेटर्सससुके नाम के एक अन्य खिलाड़ी ने अल्फा क्लैशर जॉइन किया और उन्होंने यह बताया कि वह Google कंपनी का एक एंप्लॉय हैं और इसीलिए वह बता रहे हैं कि जनवरी 2023 में BGMI Game की वापसी हो सकती है,

आपको बता दें कि यह जानकारी हमें AFKGaming वेबसाइट से प्राप्त हुई है जोकि गेमिंग जगत से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को प्रकाशित करती हैं, साथ ही वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार उस प्लेयर ने बताया कि, “मेरी यह बात सुनकर आप सभी लोग रोमांचित होने वाले हैं क्योंकि 15 जनवरी को आप सब का चाहिता Game BGMI, Google Play Store पर भारत में वापस देखने को मिलने वाला है“, यह एक प्रारंभिक तारीख है।

अल्फा क्लेशर कि इस वेबकास्ट के बाद,सोहेल शेख यानी “हेक्टर” से कुछ ही दिनों पहले अपनी यूट्यूब स्ट्रीम में उनसे किसी ने BGMI की भारत में पुनः वापसी के बारे में सवाल पूछा था, जिस पर हेक्टर ने भी यही दावा किया है कि गूगल में काम करने वाले इंप्लाइज के अनुसार यही बात सामने आ रही है कि BGMI की वापसी जनवरी महीने में हो सकती है, इस सवाल के जवाब में उनका कहना कुछ इस प्रकार था कि ” गूगल में काम करने वाले व्यक्ति के हिसाब से Battlegrounds Mobile India जनवरी में प्ले स्टोर पर वापस आ जाएगा।” इसके अतिरिक्त उन्होंने आगे और भी कहा कि, “मुझे BGMI कि भारत में वापसी को लेकर सीधे तौर पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है, लेकिन जनवरी में वापसी की खबर को मैंने भी सुना है।”

आपको बता दें कि Battlegrounds Mobile India को डेवलप करने वाली KRAFTON कंपनी भी काफी समय से लगातार यही प्रयास कर रही है कि उनकी बात भारत सरकार से हो तथा BGMI कि भारत में वापसी पुनः संभव हो पाए, और इसी के चलते कंपनी लगातार सरकार से बातचीत कर भी रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई भी निर्णय जल्दी निकल सकता है। कंपनी का कुल मिलाकर यही प्रयास है कि भारत में BGMI को जितनी जल्दी हो सके वापस लाया जाएगा। लेकिन वर्तमान समय तक Battlegrounds Mobile India की वापसी से जुड़ी आधिकारिक सूचना या खबर हमें भारत सरकार की तरफ से नही देखने को मिली है, ऐसे में अब यह देखना मजेदार होगा कि जनवरी 2023 में Battlegrounds Mobile India की वापसी हो पाती है या नहीं।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है