Chennai Super Kings

IPL 2023: आखरी सात मुकाबले में धोनी ने नहीं बदली अपनी टीम, प्लेयर्स पर भरोसे ने दिलाई जीत – आई पी एल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दे कि चेन्नई के इस जीत के पीछे की सबसे बड़ी वजह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी है। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने आई पी एल 2023 में बेहतरीन कप्तानी करते हुए अपनी टीम को पांचवां खिताब दिलाया है। इस टीम में रविंद्र जडेजा, डेवोन कन्वे, महेश तीक्षणा ओर मोईन अली जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल है। हालांकि इनमें से जडेजा और डेवोन कौनवे ने ही पूरे सीजन में बेहतरीन योगदान दिया। हालांकि महेश तीक्षण और मोइन अली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। परंतु उसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की टीम पांचवी बार आईपीएल की विजेता बनी।

बता दें कि इस बार आईपीएल सीजन में इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया था। जिसमें सभी टीमों ने कई बार अपने खिलाड़ी बदले। यहां तक की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को ही इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग किया। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल सीजन में 16 मैचों में खेलते हुए 11 मैचों में टीम नहीं बदली। वही आईपीएल के आखिरी 7 मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे जो की जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स हर डूबते खिलाड़ी का कैरियर सवार देती है। जिनमें रायुडु से लेकर शेन वाटसन और फाफ डू प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। वहीं साल 2023 के आईपीएल सीजन में भी सीएसके के लिए शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे ने अच्छा खेला। इसके अलावा तुषार देशपांडे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों पर भरोसे ने दिलाई चेन्नई को जीत

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की सबसे बड़ी वजह यह रही कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार मौका दिया। हालांकि कुछ खिलाड़ी इसमें फेल भी हुए परंतु धोनी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और बाद में इन्हीं खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया।

अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। परंतु इस साल महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। जिसके बाद उन्होंने मध्यक्रम ने तेजी से रन बनाए। वही रहाणे के अलावा अंबाती रायुडु, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

IPL 2023 में 11 मैच में धोनी ने नही बदली टीम

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपनी कुशल नीति और शानदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि इस आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के कुल 16 मैचों में से 11 मैचों में एक ही टीम के साथ उतरना सही समझा। यानी कि 11 मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। आई पी एल 2023 सीजन में सीएसके ने अपने खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया। वही 5 टीमें तो ऐसी रही जिन्होंने हर मुकाबले में अपनी टीम को बदला।

फाइनल मुकाबले के आखरी 3 गेंद में जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 214 रन बनाए थे। वही बाद में बारिश के कारण ओवर की कटौती की गई जिसके बाद डीएलएस मेथड से चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला। वही आखरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों की आवश्यकता थी तथा टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद थे। आखिरी ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर कोई बाउंड्री नहीं लगी तो वही लास्ट की 3 गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा ने दो बाउंड्री लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का विजेता बना दिया।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।