Blackview

Blackview Mega 1 टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगा 11.5 इंच बड़ा डिस्प्ले – हाल ही में Blackview ने अपना नया टैबलेट Blackview Mega 1 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 11.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। जो की 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.4k रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस टैबलेट को Widevine सर्टिफिकेट भी प्राप्त है। वहीं इसमें आपको 256GB इंटरनल स्टोरेज तथा 12GB रैम प्रदान की जा रही है। आईए अब हम आपको इस टैबलेट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Blackview Mega 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट टैबलेट में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशन दिए हैं। Blackview Mega 1 टैबलेट में आपको 11.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2.4k रेजोल्यूशन और 400 nits की ब्राइटनेस के साथ मिलता है। वही इस टैबलेट में कंपनी ने Widevine सपोर्ट भी उपलब्ध कराया है। जिससे कि आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी एप्स पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। इस टैबलेट में आपको चार स्पीकर भी मिलते हैं।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस टैबलेट का भार 528 ग्राम है तथा इसमें Mediatek Helio G99 का चिपसेट दिया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे की 8GB और 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा रहा है। टैबलेट के डाइमेंशन की बात की जाए तो यह 268.7 x 169 x 7.6 mm है।

Blackview Mega 1 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Blackview Mega 1 टेबलेट की कीमत 199 डॉलर यानी 16600 रुपए बताई जा रही है। आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और AliExpress से खरीद सकते हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।