Boat ने लॉन्च किए Airdopes Supreme इयरबड्स, सिंगल चार्ज पर देंगे 50 घंटे का बैकअप – Boat कंपनी ने हाल ही में अपने Airdopes Supreme इयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दे कि यह इयरबड्स डुअल ड्राइवर्स से लेस है। इसमें कंपनी ने HWA टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है जिससे कि कॉल और म्यूजिक के लिए यूजर को हाई क्वालिटी साउंड अनुभव मिलता है। साथ ही में कंपनी ने इसमें क्वाड माइक का भी उपयोग किया है। जो AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक यह नए earbuds एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक नॉनस्टॉप चल सकते हैं। आईए अब आपको इन earbuds के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Boat Airdopes Supreme इयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Boat Airdopes Supreme इयरबड्स में कंपनी ने HWA टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। जिससे कि कॉल्स और म्यूजिक के लिए हाई क्वालिटी साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। यह Earbuds डुअल ड्राइवर्स से लैस है। जिसमें कंपनी ने 24 बीट ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी भी दी है। इन earbuds में 4 mic AI ENx टेक्नोलॉजी मिलती है जिससे कि 40% तक नॉइस कैंसिलेशन हो जाता है। कंपनी ने इसमें Wake N Pair नई टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया है जिससे केस से बाहर निकलने पर ये earbuds डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इसमे गेमर्स के लिए BEAST मोड़ दिया है जिसके लिए इसमें 65ms की लो लेटेंसी प्रदान की गई है।
यह earbuds इन ईयर डिटेक्शन फीचर से लैस है जिससे कि यह ऑटोमेटिक म्यूजिक प्ले/पोज़ और कॉल हैंडलिंग करने में सक्षम है। कंपनी दावा कर रही है कि यह earbuds सिंगल चार्ज पर 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं तथा चार्जिंग के लिए इसमें कंपनी ने यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है। जो की ASAP क्विक चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने इसको ipx4 रेट किया है जिससे कि यह पानी और पसीने आदि में खराब नहीं होता है।
Boat Airdopes Supreme इयरबड्स की कीमत
भारत में इन earbuds की कीमत 1299 रुपए हैं। वहीं कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसे आप Classic Black, Sporty Blue और Swedish White कलर्स में खरीद सकते हैं। यदि आप भी इन earbuds को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से इन earbuds को खरीद सकते हैं।
