Realme TechLife Buds T100 TWS

Boult Z40 Ultra इयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 100 घंटे का प्लेबैक टाइम भारत में Boult Z40 Ultra इयरबड्स लॉन्च कर दिए गए हैं। इन इयरबड्स में 10mm के ड्राइवर तथा हाई क्वालिटी बेस के लिए BoomX टेक्नोलॉजी दी है। यह इयरबड्स एनवायरनमेंट के नॉइस को रोक पाने में भी सक्षम है। साथ ही कंपनी यह दावा कर रही है कि यह इयरबड्स 100 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। आइए अब हम आपको इन earbuds के स्पेसिफिकेशंस और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Boult Z40 Ultra स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि हमने आपको बताया इन इयरबड्स में 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं। साथ ही इनमें 32dB नॉइस कैंसिलेशन की क्षमता भी मिलती है। कंपनी ने इसमें तीन इक्विलाइजर मोड दिए हैं जिन्हें की Bass, Hifi और Rock नाम प्रदान किया गया है। हाई क्वालिटी बेस के लिए कंपनी ने इसमें BoomX टेक्नोलॉजी प्रदान की है। कंपनी का दावा है कि कॉलिंग के दौरान यह earbuds क्लियर वॉइस के साथ नॉइस फ्री अनुभव प्रदान करते हैं। साथ ही earbuds में सोनिक कोर डायनेमिक चिप लगाई गई है जो की नॉइस कैंसिलेशन में बेहतरीन अनुभव देती है। बात करें इन इयरबड्स की कनेक्टिविटी के बारे में तो यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी से लैस है तथा इसमें Blink & Pair टेक्नोलॉजी जैसा फीचर भी प्रदान किया जा रहा है। म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल, वर्चुअल अस्सिटेंट तथा कॉल के लिए इनमें टच कंट्रोल भी मिलता है।

यह इयरबड्स 45ms लो लेटेंसी मोड़ के साथ आते हैं। जो की गेमिंग करने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। बैटरी की बात की जाए तो कंपनी दावा कर रही है कि यह इयरबड्स सिंगल चार्ज पर 100 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। हालांकि यह टाइम बिना ANC उपयोग के बताया गया है।

Boult Z40 Ultra कीमत

यह इयरबड्स एक अफॉर्डेबल वियरेबल है जिन्हें आप मात्र 1999 रुपए में खरीद सकते हैं। कलर चॉइस की बात करें तो इन इयरबड्स को Metallic, Black और Beige कलर में लॉन्च किया गया है तथा इन्हें आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।