bsnl

वर्तमान समय में भारत में कुल चार टेलीकॉम कंपनियां ही यूजर्स को सर्विसेस प्रोवाइड कर रहे हैं, जिनमें से भारत सरकार की मात्र एक टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल है तथा बाकी तीन टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जिओ, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (vi) है। एक तरफ जहा प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 5G सर्विसेज की शुरुवात भारत में कर चुकी हैं, और इस रेस में Airtel और Jio सबसे आगे है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी का भी भारत में काफी ज्यादा कस्टमर बेस है। भारत सरकार की यह कम्पनी अपने यूजर्स को बढ़ाने के लिए समय समय पर काफी बेहतरीन प्लान लेकर आती रहती है, बीएसएनएल के प्लान की ख़ास बात यह रहती है कि इन प्लान की कीमत भी काफी कम रहती है तथा इनमे कई सारे बेनिफिट्स प्रदान किये जाते है। BSNL Company द्वारा लांच किये जाने वाले प्लान्स को सबसे ख़ास बनता है इसका लम्बी वैलिडिटी के साथ मिलने वाला डेटा और जिसमे बाकि लाभ भी शामिल होते हैं।

आज हम आपको बीएसएनएल टेलीकॉम कंपनी द्वारा लांच किए गए एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिससे रिचार्ज करने के बाद आपको पुरे एक साल तक कोई और रिचार्ज नही करवाना पड़ेगा। बात करें अगर दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बारे में तो उनके मुकाबले बीएसएनएल के इस प्लान में आपको ज्यादा समय की लिए वैलिडिटी के साथ साथ दूसरे कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं। बीएसएनएल टेलिकॉम कंपनी के इन प्लान्स की कीमत बाकी अन्य टेलिकॉम कम्पनी के मुकाबले करीब करीब आधी कीमत पर ही है।

BSNL Rs 1570 Plan Details

अब बात करेंगे BSNL कम्पनी द्वारा मिलने वाले इस बीएसएनएल के 1570 रुपये के प्लान के बारे मे, तो इस प्लान में आपको कमाल के ऑफर देखने को मिलते है। BSNL Rs 1570 Plan में आपको 2GB हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन प्रदान किया जाता है। साथ ही BSNL के 1570 Plan में आपको सबसे ख़ास 365 दिनों की वैधता देखने को मिलती है। जिसका मतलब यह होता है कि इस रिचार्ज के बाद आपको अगले एक साल तक कोई और रिचार्ज करवाने की जरुरत नही रहती है। एक तरफ जहा प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अगर 365 दिन की वैधता वाला एनुअल प्लान प्रदान करती है तो, इसके लिए कम्पनिया अपने यूजर को करीब 3000 रुपये तक वसूलती हैं, लेकिन एकमात्र भारतीय टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल द्वारा यह प्लान आपको प्राइवेट टेलिकॉम कम्पनियों से कम कीमत में प्रोवाइड कराया जा रहा है।

BSNL के 1570 Rs Plan में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। अन्य कंपनी की तरह ओटीटी प्लेट फॉर्म के साथ कोलाब करके ओटिटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है। लेकिन बीएसएनएल द्वारा आपको एक और सबसे ख़ास सुविधा देखने को मिलती है जिसमे इस प्लान को लेने के बाद आपको जो 2GB डेटा प्रतिदीन दिया जायेगा और यूजर इसका पूर्ण उपयोग कर लेता है तो इसके खत्म हो जाने के बाद भी यूजर को इन्टरनेट कनेक्टिविटी मिलती रहती है, आपका डेली डाटा ख़तम होने के बाद आपको 40kbps की स्पीड प्रदान की जाती है। इस प्रकार से बीएसएनएल के इस प्लान को लेने के बाद आपको साथ में 730GB डेटा का लाभ दिया जाता है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कम्पनी द्वारा एक और ऐसा ही प्लान अपने यूजर को प्रोवाइड किया जा रहा है, यह बीएसएनएल प्लान 1499 रुपये में उपलब्ध है, इस प्लान में भी आपको लगभग इसी प्रकार के बेनिफिट्स देखने को मिलते है। इस प्लान और पिछले प्लान में आपको वैधता में बदलाव देखने को मिलता है, इस प्लान में आपको कुल 365 दिनों की बजाए 336 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। इसी के साथ साथ आपको 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं और 24GB डाटा हाइस्पीड इंटरनेट के साथ प्रोवाइड किया जाता है।

अर्थात इससे यह साबित होता है कि बीएसएनएल कंपनी का यह प्लान कम्पनी के बेहतरीन प्लान में से एक है क्योकि इसमें यूजर को बहुत सारा इन्टरनेट डाटा लम्बी वैलिडिटी के साथ प्रदान किया जाता हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हमने बीएसएनएल के बेस्ट प्लान के बारे में आपको जानकारी प्रदान करी है, लेकिन इसके अतिरिक्त भी आप अगर बीएसएनएल कंपनी के रिचार्ज प्लान के बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आप भारत संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर पता कर सकते हैं।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है