भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने दिसंबर में पूछे जाने पर बताया था कि अगले 5 से 7 माह यानी मई से लेकर जुलाई के बीच में भारत की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पूरे भारत में BSNL 4G Network को शुरू कर देगी। लेकिन, कुछ कारणों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि BSNL का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 4G टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। बीएसएनल 4G नेटवर्क सर्विसेज को पहुंचाने में देरी होने के बारे में जानकारी हमें पब्लिक सेक्टर की भारत की इकलौती टेलीकॉम बीएसएनल कंपनी के ट्वीट के माध्यम से प्राप्त हुई है।
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी के 4G नेटवर्क में देरी के बारे में जानकारी खुद बीएसएनल ने ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए दी है, कंपनी द्वारा ऐसा कहना है कि BSNL 4G Network सेवाए इस साल की दूसरी छ माही यानी कि जुलाई महीने के बाद शुरू हो सकता हैं। लेकिन अभी भी इसके बारे में कोई आधिकारिक निश्चित तारीख के बारे में कंपनी द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
एक तरफ जहां बाकी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां देश में 5G टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर भारत की टेलीकॉम कंपनी BSNL India ने अभी तक 4G सर्विस शुरू नहीं करी है और इसीलिए बीएसएनल यूजर्स के मन में इसको लेकर कई सारे सवाल है और इसीलिए एक बीएसएनल यूजर ने ट्वीट करके लिखा था कि ‘BSNL 4G की शुरुआत अभी तक नहीं की गई है?” ट्वीट पर पूछे गए इस सवाल का बीएसएनएल कंपनी द्वारा जवाब देते हुए कहा गया कि, “BSNL 4G सर्विस की शुरुवात 2023 की दूसरी छिमाही में होगी।”
इसके माध्यम से यह साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि BSNL 4G Services को लांच होने में और भी देर लग सकती है, अब से करीब एक माह पूर्व, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G Network से जुड़े एक कार्यक्रम में यह कहा था कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड कंपनी आने वाली 5 से 7 महीनों के भीतर भीतर अपनी 4G नेटवर्क सर्विसेज को शुरू करने वाली है। इसी के साथ यह भी जानकारी दी थी कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ बीएसएनएल 4G नेटवर्क की टेस्टिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है तथा इस टेस्टिंग का प्रमाण (POC) भी पूर्ण कर लिया गया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी की तरफ से 4g नेटवर्क की शुरुआत में हो रही देरी को लेकर कोई भी स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।
इसी के साथ साथ आपको यह भी बता दें कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय दूरसंचार मंत्री द्वारा यह भी घोषणा की गई थी कि BSNL India 4G नेटवर्क की लॉन्चिंग के साथ ही 1 साल के अंदर ही अपने सर्विसेस को 5G टेक्नोलॉजी में अपग्रेड करने में सक्षम होगी। इसी के साथ साथ उन्होंने यह भी जानकारी प्रदान करी कि बीएसएनएल की इस रिवोल्यूशन के लिए ” बीएसएनल टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक की शुरुआत करी जाएगी।
यह स्टैक शुरुआती चरण में 4G टेक्नोलॉजी स्टैक होगा, जिसे आगे चलकर अपग्रेड कर कर 5G टेक्नोलॉजी स्टैक बना दिया जाएगा और यह अपग्रेडेशन पांच से सात महीनों पूर्ण कर लिया जाएगा। यह टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टैक भारत में करीब 1 लाख 35 हजार टेलीकॉम टावर्स पर शुरू किया जाएगा।” साथ ही दूरसंचार मंत्री द्वारा यह भी कहा गया था कि इस टेक्नोलॉजी की शुरुआत के साथ 5G नेटवर्क शुरू करने के पश्चात BSNL( भारतीय संचार निगम लिमिटेड) 5G नेटवर्क टेलीकॉम सेक्टर में अन्य प्राइवेट कंपनियों की तरह ही एक बड़ी कंपनी बन जाएगा।
