bsnl

BSNL ने पेश किए नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, मिलेगा 4TB डाटा – भारत में BSNL ने हाल ही में दो नए भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। जो की OTT प्लेटफार्म का फ्री एक्सेस देने के साथ 4TB तक डाटा देते हैं। BSNL के यह प्लान भारत फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ मौजूद ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। हालांकि इस समय यह प्लान भारत के कुछ राज्यों में ही उपलब्ध है तथा कुछ राज्यों में इनमें से कोई एक प्लान लिस्ट नहीं किया गया है। दरअसल हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह 599 और 699 रुपए में आता है जिसमें की यूजर को 75 mbps की स्पीड मिलती है जबकि अधिक दूसरे ब्रॉडबैंड प्लान में 100 mbps की स्पीड मिलती है।

भारत के कुछ चुनिंदा राज्यों में दो भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए गए हैं। जिनकी कीमत 599 और 699 है। 599 के प्लान को Fiber Basic OTT 599 कहते हैं जो की 75 mbps की स्पीड के साथ 4TB डाटा प्रदान करता है। वही डाटा लिमिट खत्म होने के पश्चात यूजर 4mbps की स्पीड से डाउनलोड कर सकता है। इस प्लान में आपको OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस भी मिलता है तथा किसी भी नेटवर्क पर लोकल और नेशनल कॉलिंग भी दी जाती है। OTT प्लेटफॉर्म के अंतर्गत इसमें आपको disney+ Hotstar सुपर प्लान का भी फायदा मिलता है।

गौरतलब है कि पहले से ही बीएसएनल एक 599 Basic Plus प्लान ऑफर करता है जो कि नए प्लान के समान 599 रुपए में ही आता है। परंतु इस प्लान में यूजर को OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। परंतु नेटवर्क स्पीड 100 mbps की मिलती हैं। बाकी बेनिफिट भी सभी समान है।

वहीं नए प्लान के अंतर्गत दूसरा प्लान 699 रुपए में आता है जिसका नाम Fiber Basic Plus OTT 699 है। इस प्लान में आपको 4000GB यानी 1TB डाटा 100 mbps की स्पीड के साथ मिलता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। कंपनी ने इस प्लान के दो भाग किए हुए हैं जिसमें पहले प्लान में आपको disney+ Hotstar, Shemaroo, Hungama, Epicon और Lionsgate का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वही दूसरा प्लान Fiber Basic Plus OTT PK2 699 है। इसमें आपको डाटा और कॉलिंग बेनिफिट के साथ YuppTV Pack (SonyLivPremium, Zee5 Premium)सब्सक्रिप्शन मिलता है। अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म के हिसाब से यूजर्स अपने प्लान का चयन कर सकते हैं। वही आपको बता दे की वर्तमान समय में 699 रुपए का एक प्लान BSNL कंपनी की लिस्ट में पहले से उपलब्ध है। हालांकि इस प्लान में यूजर को किसी प्रकार का OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। परंतु इसमें यूजर को नेटवर्क स्पीड 125 Mbps की मिलती है तथा डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 8 Mbps की रह जाती है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है