BGMI

Call of Duty: Warzone Mobile गेम भारत में हुआ उपलब्ध – आज यानी 22 मार्च को Activision ने अपना फर्स्ट पर्सन शूटिंग गेम Call of Duty: Warzone Mobile को भारत में लाइव कर दिया है। बता दे कि यह गेम iOS और एंड्रॉयड दोनों पर अब उपलब्ध हो चुका है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईओएस के लिए इस गेम को इंस्टॉल करने के लिए आपको 10GB स्टोरेज की आवश्यकता होगी तो वही एंड्रॉयड यूजर को इसके लिए 8GB स्टोरेज की आवश्यकता होगी। इस गेम में आप विभिन्न गेम मोड और मैप्स का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप इस गेम में 120 लोगों की बैटल रॉयल में भी हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल शनिवार को डेवलपर्स ने ऑपरेशन डे जीरो नाम से अपना पहला इवेंट पेश किया। जिनमें प्लेयर्स को चुनौतियों को पूरा करके रिवार्ड्स जीतने की अनुमति प्रदान की गई।

गौरतलब है कि Call of Duty: Warzone Mobile गेम अब भारत में उपलब्ध हो चुका है। वही आपको बता दे की Call of Duty: Mobile के विपरीत Call of Duty: Warzone Mobile में क्रॉस प्रोग्रेशन सपोर्ट शामिल किया गया है। यानी कि प्लेयर सभी प्लेटफार्म पर इन गेम रिवार्ड्स को अनलॉक करके अपना COD अकाउंट से जोड़ सकते हैं। इसमें सभी ब्लूप्रिंट, हथियार, स्किन, चैट चैनल, फ्रेंड्स लिस्ट, बैटल पास प्रोग्रेस इत्यादि भी कंसोल, PC और मोबाइल पर सिंक हो जाएंगे।

इस गेम में विशाल वर्दानस्क मैप उपलब्ध है। जिसमें आप क्लासिक बैटल रॉयल में अन्य प्लेयर्स के खिलाफ लड़ पाएंगे। जिसमें आपको चार प्लेयर के अन्य आठ टीम्स को रिबर्थ आइलैंड में एक रोमांचक गेम देखने को मिलेगा। इसमें कंसोल और PC के विपरीत वर्दानस्क मैप को मोबाइल डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज भी किया गया है। जबकि मोबाइल रॉयल मोड और बैटल रॉयल क्रमशः 78 और 120 खिलाड़ियों की क्षमता के साथ वर्दानस्क में सेट किए गए हैं।

यानी की रिबर्थ आइलैंड में आप चार-चार खिलाड़ियों की 9 टीमों को जोड़ सकते हैं। जिसमें शूट हाउस, शिपमेंट, स्क्रैप यार्ड जैसे कुछ लोकप्रिय मल्टीप्लेयर मैप पर भी उपलब्ध होंगे। जैसा की उम्मीद की जा रही थी call of Duty Warzone Mobile में मोबाइल एक्सक्लूसिव इवेंट होंगे। जो की कल से शुरू होगा। इसमें खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।