Google

Google की जांच करेगा CCI, भारतीय स्टार्टअप्स के साथ हुए विवाद के बाद लिया फैसला – हाल ही में Google और देश के स्टार्टअप्स के बीच में विवाद हो गया है। दरअसल यह विवाद गूगल के प्ले स्टोर पर फीस को लेकर हुआ है। सरकार से इन स्टार्टअप्स ने Google की शिकायत की थी। दरअसल इन स्टार्टअप्स ने कंपनी पर अपनी पॉलिसी को भेदभाव वाले तरीके से लागू करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब कॉम्पिटिशन कमिशन आफ इंडिया CCI द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी।

दरअसल मार्च की शुरुआत में गूगल के 100 से अधिक एप्स को अपने प्ले स्टोर से हटाने के बाद यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था। इस दौरान गूगल ने कहा था कि इन एप्स को बिलिंग से जुड़े उल्लंघनों के कारण प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है। वहीं इसके बाद केंद्र सरकार के हस्तक्षेप करने के बाद गूगल प्ले स्टोर से यह ऐप्स हटा दिए गए। वहीं इन स्टार्टअप्स ने CCI यानी कॉम्पिटिशन कमिशन आफ इंडिया से इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। इस दौरान CCI ने कहा कि गूगल अपनी पॉलिसी को भेदभाव तरीके से लागू कर रहा है तथा गूगल पर इस मामले की जांच 60 दिनों के अंदर पूरी हो जाएगी।

Reuters को ईमेल से दी गई प्रतिक्रिया में Google के प्रवक्ता ने बताया कि CCI के जांच शुरू करने के आदेश की हम जांच पड़ताल कर रहे हैं तथा कंपनियां भी इस प्रक्रिया में सहयोग कर रही है। हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार ने इस मामले पर दोनों पक्षों को विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने का सुझाव दिया था। इस दौरान अश्विनी वैष्णव जो कि टेलीकॉम इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के मिनिस्टर है उन्होंने बताया था कि स्टार्टअप्स और Google के साथ मैने मीटिंग की है। जिसके बाद गूगल ने सभी एप्स को हटाने पर समिति भी प्रदान कर दी है।

दरअसल कंपनी का दावा है कि इन एप डेवलपर्स ने उनके सर्विस लेने के लिए प्ले स्टोर की फीस का भुगतान नहीं किया था। जिसके कारण गूगल के एंड्रॉयड एप मार्केटप्लेस से इन एप्स को हटा दिया गया। वहीं कुछ फर्म ने गूगल के प्ले स्टोर की बिलिंग पॉलिसी को मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती भी दी थी। इस दौरान कंपनियों ने अपनी सर्विसेज के लिए भारी फीस वसूलने का आरोप लगाया था। बता दे कि किसी भी पैड ऐप के प्रति डाउनलोड पर Google 11 से 26% तक की सर्विस फीस लेता है। इसके अलावा यह गूगल ऐप में की जा रही खरीदारी पर भी फीस वसूलता है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।