ChatGPT

ChatGPT ने इस खास फीचर को किया सबके लिए Free, अब हर कोई कर पाएगा बात – Open AI जिसने ChatGPT को बनाया है वह कुछ दिन से काफी ज्यादा चर्चा में है। कंपनी ने हाल ही में बीते शुक्रवार को Open AI के को फाउंडर सैम ओल्टमैन को कंपनी से बाहर कर दिया। इसके बाद सैकड़ो कर्मचारियों ने कंपनी से इस्तीफा की धमकी भी दी है यह सब होने के बाद कंपनी द्वारा से सैम ऑल्टमैन को वापस कंपनी में लाया गया। इन सभी घटनाओं के बीच कंपनी ने घोषणा की है कि नया ChatGPT वॉइस फीचर सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध रहेगी।

दरअसल सितंबर में OpenAI ने ChatGPT में इमेज और वॉइस फीचर लॉन्च किए थे। हालांकि यह ChatGPT के प्लस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए ही लागू किया गया था। परंतु अब कंपनी का कहना है कि ऐसे यूजर जिनके पास ChatGPT की मेंबरशिप नहीं है वह भी इस फीचर को उपयोग कर सकते हैं। यानी कि आप चैट के साथ वॉइस के जरिए भी कनेक्ट कर पाएंगे।

OpenAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि अब सभी यूजर्स के लिए वॉइस के साथ ChatGPT उपलब्ध होगा। इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में ऐप को डाउनलोड करें और बातचीत को हेडफोन आइकन पर टैप करके शुरू कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने बताया कि यूजर्स पांच अलग-अलग आवाजों को चयन करके इसमें जुड़ सकते हैं।

क्या है ChatGPT

दरअसल यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चेक बोट है। जो कि यूजर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देता है। यह अमेजॉन अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के ही तरह काम करता है। इसमें आपको ऐसा अनुभव होता है कि आपने यह प्रश्न किसी इंसान से पूछा है।

कैसे काम करता है OpenAI

कंपनी का कहना है कि ChatGPT मॉडल रिइंफोर्समेंट लर्निंग फ्रॉम हुमन फीडबैक नाम की मशीन लर्निंग तकनीक के द्वारा डेवलप किया गया है जो कि यूजर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों या सवालों को सिम्युलेट करता है।तथा वह उनके उत्तर देने में भी सक्षम है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि यह गलत सवालों को चुनौती दे सकता है। साथ ही यह गलतियों को स्वीकार करके अनुचित अनुरोधों को अस्वीकार भी कर पाने में सक्षम है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।