Cheteshwar Pujara

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। वही आगामी दिनों में भारतीय टीम को 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज भी खेलना है। वही टेस्ट सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में दहशत मच गई है। दरअसल भारतीय टीम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर ऑस्ट्रेलिया की टीम खौफ में है। दरअसल भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ही शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम का हिस्सा है।

चेतेश्वर पुजारा ने बनाया यह महारिकॉर्ड

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12000 रन पूरे करते हुए इतिहास रच दिया है। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा भारत में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वही आज तक यह कारनामा सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे बल्लेबाज भी नहीं कर पाए।

टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम में खौफ

गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा से पहले वसीम जाफर ने यह कारनामा किया है। भारत में वसीम जाफर के नाम कुल 14609 फर्स्ट क्लास रन दर्ज है। जानकारी के लिए बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2022-23 के मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने यह रिकॉर्ड बनाया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा ने 91 रनों की पारी खेली। वही चेतेश्वर पुजारा ने 240 फर्स्ट क्लास मैचों में 56 शतक और 73 अर्धशतक लगाते हुए 18422 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। जिसके लिए भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा को भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं यदि चेतेश्वर पुजारा इसी प्रकार शानदार लय में रहे तो वह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों पर जमकर बरसते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 98 मैच खेलते हुए 7014 रन बनाए हैं इस दौरान उन्होंने 34 अर्धशतक और 19 शतक भी लगाए हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज मैच शेड्यूल

9-13 फरवरी- पहला टेस्ट मैच, नागपुर

17-21 फरवरी- दूसरा टेस्ट मैच, दिल्ली

1-5 मार्च- तीसरा टेस्ट मैच, धर्मशाला

9-13 मार्च- चौथा टेस्ट मैच, अहमदाबाद

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।