Vivo

चीन का दबदबा यूं तो मौजूदा दौर में स्मार्टफोन के बाजार में बना हुआ हैं परन्तु अब शायद यह दबदबा समाप्त हो सकता हैं। इसका कारण यह हैं कि भारत में टैक्स चोरी करने के आरोप में चीन की तीन मोबाइल कंपनियों Xiaomi, Oppo तथा Vivo घिरी हुई हैं। इन कंपनियों की जांच कराकर इन पर अब जब भारत सरकार ने कारवाई प्रारंभ की तो चीन यह देख के बौखला गया।

चीन ने यह कहा अपनी सरकारी अख़बार के जरिये:

  1. चीन ने इन सब को देखते हुए चेतावनी तक दे दी हैं कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो भारत में अपना कारोबार यह कंपनियां बंद कर देगी। चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत को एक विदेशी उत्पाद-प्रोसेसिंग सेंटर बनाने का प्रयास चीनी कंपनियों ने किया था परन्तु अगर यहां कार्य करना कठिन तथा घाटे का सौदा रहा तो कंपनियों के लिए एक मात्र विकल्प भारत से वापस जाना ही बचता हैं।
  2. चीन ने अपनी सरकारी अख़बार द्वारा यह भी बताया हैं कि उन कंपनियों के कार्य में चीनी कंपनियों की बार-बार जांच से न केवल भारत में बाधा आती हैं बल्कि कारोबारी माहौल में हुए सुधार को भी भारत में बाधित करती हैं। साथ ही चीनी उद्यमों के विश्वास तथा इक्छा को भी भारत में निवेश के लिए निम्न करती हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी थी जानकारी:
देश को राजयसभा से इस मामले की जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दि थी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स चोरी के लिए Xiaomi, Oppo तथा Vivo को DRI (Directorate of revenue Intelligence) द्वारा नोटिस साझा किया गया था। Oppo India को 4,403.88 करोड़ रुपये की मांग के लिए कारण बताओ नोटिस DRI द्वारा की गई जांच के आधार पर भेजा गया हैं तो दूसरी तरफ लगभग 2,217 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चोरी DRI ने Vivo India पर तथा 653 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चोरी करने की जानकारी Xiaomi India की दी हैं, इसमें से केवल 46 लाख रुपये ही अभी तक शाओमी ने जमा किये हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।