WhatsApp और Threads को चीन ने Apple App Store से हटाया – Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp और Threads को चीन ने Apple App Store से हटा दिया है। दरअसल चीन के टॉप इंटरनेट रेगुलेटर साइबर स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन आफ चाइना (CAC) ने यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए लिया है। वही एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में एप्पल प्ले स्टोर से अब WhatsApp और Threads को हटा दिया गया है। बता दे कि इसमें दिलचस्प बात यह है कि देश के इंटरनेट रेगुलेटर ने दोनों एप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से खतरा मानते हुए इन्हें हटाया है।
बता दे की इन एप्स का निष्कासन केवल चीन पर लागू किया गया है। यह ऐप्स बाकी अन्य क्षेत्रों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। दरअसल चीन पहले भी विदेशी डेवलपर को लेकर सख्ती बरत चुका है। जहां पर उसने वीपीएन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के उपयोग के बिना विभिन्न प्लेटफॉर्मों और विदेशी एप्स को एक्सेस करना प्रतिबंधित किया था। हालांकि इसके बाद भी कुछ यूजर एप्पल के एप स्टोर के जरिए प्रतिबंधित प्लेटफॉर्मों तक पहुंचाने के कई अन्य तरीके अक्षर ढूंढ रहे थे। दरअसल Apple के नजरिए से चीन एक बेहद ही महत्वपूर्ण बाजार है।
जहां पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सेंसरशिप जैसे मुद्दों के संचालक को लगातार चुनौती मिली है। वहीं अब चीन ने WhatsApp और Threads को अपने Apple App Store से हटाने का फैसला किया है। जो की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच चल रहे तनाव की ओर भी इशारा करता है। दरअसल यह कार्यवाही ऐसे समय की गई है जब अमेरिका में चीनी स्वामित्व वाले एप्स को कड़ी जांच झेलनी पड़ी। इस प्रकार की कार्यवाही को करते हुए चीन ने अमेरिका की आर्थिक उन्नति को रोकने के लिए एक व्यापक रणनीति के प्रति उठाया गया कदम बताया है।






