दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल का ब्राउजर क्रोम अब कई कंप्यूटर सिस्टम्स में काम करना बंद करने वाला है। जी हां दोस्तों यह खबर उन सभी यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है जो कि गूगल क्रोम का इस्तेमाल अपने लैपटॉप, कंप्यूटर आदि में करते हैं। एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि गूगल इस साल अपने Chrome के नए वर्जन Google Chrome 110 को अस्थाई रूप से रिलीज करने की तैयारी पूरी कर चुका है। गूगल द्वारा टेंपरेरी रूप से 7 फरवरी 2023 को Chrome 110 वर्जन को रिलीज किया जा सकता है । आपको बता दें कि गूगल कंपनी द्वारा क्रोम के इस नए वर्जन के साथ ही पुराने वर्जन के लिए अपना सपोर्ट समाप्त करने वाला है।
गूगल सपोर्ट पेज के माध्यम से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार क्रोम 109 को विंडोज के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का अंतिम वर्जन बताया जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के जिन ऑपरेटिंग सिस्टम में Chrome 110 सपोर्ट नहीं करेगा उन विंडोज के नाम हैं Windows 7 और Windows 8.1, जी हां, गूगल द्वारा आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की गई है कि विंडोज 7 ओर विंडोज 8.1 के लिए क्रोम 110 वर्जन सपोर्ट नहीं करेगा।
जानिए आखिर कब होगा सपोर्ट समाप्त
गूगल कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से 15 जनवरी 2023 तक क्रोम के पुराने वर्जन के लिए अपनी सेवाओं को समाप्त करने की तैयारी की जा चुकी है, अतः 15 जनवरी 2023 के बाद क्रोम के पुराने वर्जन के लिए सपोर्ट पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दे कि क्रोम का जो नया वर्जन आने वाला है, अर्थात क्रोम 110 पहला ऐसा वर्जन बनने जा रहा है जिसका उपयोग करने के लिए यूजर के पास विंडोज 10 या उसके बाद के वर्जन उपलब्ध होना बेहद ही जरूरी है।
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इसे यूजर्स जो विंडोज 7 ओर विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं वह गूगल क्रोम का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, वह ग्रुप के पुराने वर्जन क्रोम 109 का उपयोग कर सकेंगे लेकिन उन्हें सिक्योरिटी फिक्स के साथ-साथ अन्य किसी भी प्रकार का कोई अपडेट नहीं नहीं प्रदान किया जाएगा। गूगल कंपनी की ब्लॉग पोस्ट द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रोम 110 को टेंपरेरी रूप से 7 फरवरी 2023 को रिलीज किया जा सकता है और अगर यूजर इसका उपयोग करना चाहते हैं तो यूजर के पास विंडोज 10 उसके बाद का वर्जन होना बेहद ही आवश्यक है।
गूगल के इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से और भी जानकारी प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि cross-platform वेब ब्राउजर क्रोम का इस्तेमाल जारी रखने के लिए भी यूज़र के पास विंडोज 10 विंडोज 11 माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए और अगर आप इसका उपयोग करना चाहते हैं तो आपको अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को विंडोज 10 या विंडोज 11 में अपग्रेड करवाना होगा।
इसी के साथ साथ आपको यह भी जानकारी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आने वाले समय में आगे आपको क्रोम रिलीज के बारे में जानकारी प्राप्त करना या क्रोम रिलीज का उपयोग करना है तो आपका डिवाइस माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 उसके बाद पर रन करने वाला होना चाहिए। आपको बता दें कि गूगल का यह फैसला माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लिए गए निर्णय के समान ही लगता है। माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले के अनुसार 10 जनवरी 2023 से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 7 ईएसयू और विंडोज 8.1 के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रदान की जाने वाली सपोर्ट सेवाएं पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी।
गूगल द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि क्रोम का पुराना वर्जन सुचारू रूप से विंडोज 7 ओर विंडोज 8/8.1 के लिए कार्य करता रहेगा लेकिन इन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले यूजर्स को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी फीचर्स से जुड़ी अपडेट तथा अन्य अपडेट प्रदान नहीं करी जाएगी। लेकिन गूगल कंपनी द्वारा यूजर्स को यह सलाह दी गई है कि ऐसे यूजर्स जिनके पास सिस्टम में विंडोज 7 या 8.1 माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है तो वह विंडोज 10 या 11 के साथ शिफ्ट हो सकते हैं जो कि क्रोम 110 के उपयोग करने हेतु एक बेहतर विकल्प रहेगा क्योंकि ऑपरेटिंग सिस्टम के सही ढंग से कार्य करने के लिए सिक्योरिटी अपडेट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गूगल कंपनी द्वारा Chrome 110 वर्जन को रिलीज करने की तैयारी जुलाई 2021 में ही कर ली गई थी लेकिन महामारी के चलते गूगल द्वारा क्रोम के इस नए अपडेट को रिलीज करने की तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया।
Chrome 110 वर्जन में क्यों दिया गया यह अपडेट
गूगल कंपनी का यह मानना है कि अपडेटेड विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ वेब ब्राउज़र को अपडेट करने से कंपनी ने क्रोम के जो नए वर्जन में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स किए हैं उनमें सुधार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी । क्रोम 110 एक बेहद ही महत्वपूर्ण वर्जन साबित होने वाला है क्योंकि यह आपके सिस्टम को फिशिंग अटैक, मालीशियस अटैक वायरस, स्पाइवेयर, आईडेंटिटी थेफ्ट, ट्रोजन, एडवेयर के साथ-साथ अन्य मैलवेयर से बचाव के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। इसी के साथ साथ अपडेट क्रोम का नया वर्जन हमारी अन्य कई प्रकार की साइबर कमजोरियों की सुरक्षा करने में भी सक्षम है। इसी के साथ-साथ अब यूजर को इस अपडेट के माध्यम से गलत जानकारी प्रदान करने वाली तथा खतरनाक वेबसाइट से बचाने में भी सहायता प्राप्त होने वाली है, गूगल का यह कहना है कि क्रोम 110 वर्जन के माध्यम से आपको ऐसी वेबसाइट जो कि आपके पासवर्ड चुरा सकती है या आपके कंप्यूटर में वायरस इंस्टॉल कर सकती है उनसे बचना आसान हो जाएगा। इसी के साथ साथ समय के साथ सिक्योरिटी पैच और बग फिक्सिंग के साथ गूगल इस वर्जन को और भी अधिक मजबूत करता रहेगा । इस के अलावा नए अपडेट के माध्यम से यूजर एक्सपीरियंस को और अधिक बेहतर बनाने के लिए नए फीचर प्रदान किए जा सकते हैं।






