बेहतर ब्राउजिंग के लिए Chrome लाया जेनरेटिव AI फीचर्स – आज के समय में AI का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। वही गूगल भी अपने सर्विस और प्रोडक्ट में AI लाने का भरपूर प्रयास कर रहा है। दरअसल Gemini के बाद से गूगल क्रोम और एंड्रॉयड समेत कंपैटिबल प्रोडक्ट में AI फीचर का बढ़ावा देने के बारे में विचार कर रहा है। इस दौरान गूगल क्रोम यूजर्स के लिए कई नए जेनरेटिव AI फीचर्स तथा यूआई बेस्ड और परफॉर्मेंस अपडेट आदि प्रदान कर रहा है। अपने नई रिलीज M121 में गूगल क्रोम तीन एक्सपीरियंस जेनरेटिव आई फीचर्स को जोड़ने जा रहा है। यूजर्स इन फीचर्स का यूएस में मेक और विंडोज पीसी पर उपयोग कर सकते हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि गूगल क्रोम किन जेनरेटिव AI फीचर्स को लाने जा रहा है।
AI के साथ कस्टम थीम्स
गूगल जल्द ही टेक्स्ट टू इमेज डिफ्यूजन मॉडल का उपयोग करके AI के साथ कस्टम थीम बनाने की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इस दौरान आप वॉलपेपर से लेकर कस्टम थीम तक गूगल क्रोम पर कर पाएंगे। अमेरिका में कस्टमाइज क्रोम के साइड पैनल पर जाकर चेंज थीम पर क्लिक करते हुए क्रिएट विद AI पर करके आप यह कर सकते हैं। वही इस फीचर्स से यूजर्स एनीमेशन स्टाइल जैसे अन्य जानकारी को भी जोड़ सकते हैं। नई थीम बनाने के लिए यूजर्स फोटो को अपलोड करके भी उपयोग कर सकते हैं।
AI टैब ग्रुप
बिना किसी विलंब के ब्राउजिंग अनुभव को बढ़ाने के लिए गूगल ब्राउज़र की AI पावर को बढ़ाना चाहता है। इस दौरान उसने टैब ऑर्गेनाइज फीचर को पेश किया है। जो की ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाते हुए ओपन टेप के आधार पर ऑटोमेटिक तौर पर टैब ग्रुप का सुझाव देता है। यदि आप एक नया स्मार्टफोन गूगल पर खोज रहे हैं और इसके लिए अपने कई टैब ओपन किए हैं तो यह फीचर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल यह फीचर स्मार्टफोन सर्च से संबंधित सभी टैब को एक टैब ग्रुप में ग्रुप करने में सहायता प्रदान करेगा। नए जेनरेटिव AI फीचर्स टैब ग्रुप फीचर को और भी ज्यादा सहायता प्रदान करेगा। बता दे कि पिछले साल टैब ग्रुप से फीचर की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद से इस फीचर में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
हेल्प मी राइट
यह फीचर यूजर्स को सुझाव दिए गए टेक्स्ट के साथ वेब पर कंटेंट ड्राफ्ट करने में मदद करता है। इस फीचर को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल किसी भी साइट पर यूजर टेक्स्ट बॉक्स या फील्ड पर राइट क्लिक करके हेल्प मी राइट को चुन सकते हैं। जिसके बाद सुझाव दिए गए टेक्स्ट प्रदान करने और आरएसवीपी या इंक्वारी जैसे कार्यों को यूजर फ्रेंडली बनाने में यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। Gemini समेत AI और एमएल इंटीग्रेशन से भविष्य में क्रोम में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। क्रोम ब्राउज़र की फंक्शनैलिटी को बढ़ाने के साथ यह नए जेनरेटिव AI फीचर कस्टमाइजेशन कैपेसिटी को भी बढ़ा रहे हैं। इन फीचर्स को एक्टिव करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग पर जाकर साइन इन करने के बाद एक्सपेरिमेंटल AI पेज पर जाना होगा। यहां से आप इन फीचर्स पर चालू कर पाएंगे।
