CMF Phone 1 स्मार्टफोन 8 जुलाई को होगा लॉन्च, Watch Pro 2 और Buds Pro 2 भी होंगे लॉन्च – Nothing कंपनी का सब ब्रांड CMF जल्द ही CMF Phone 1 फोन लॉन्च करने वाला है। बता दे कि यह नथिंग फोन का सब ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन होगा। जो कि भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 8 जुलाई को लॉन्च होगा। वही बता दे की स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई टीज़र सामने आ चुके हैं। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
बता दे की कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ CMF Buds Pro 2 TWS इयरबड्स और CMF Watch Pro 2 स्मार्ट वॉच भी लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी अपने पावर 65W GaN चार्जर के अपग्रेड के तौर पर कोई नया चार्जर लॉन्च नहीं कर रही है।
CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दे कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 का अपग्रेड है जो कि Nothing Phone 1 में उपयोग किए गए Snapdragon 778G Plus के जैसा परफॉर्मेंस कर पाने में सक्षम होगा। बताया जा रहा है कि CMF Phone 1 में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की OLED डिस्पले दे सकती है। वही बात करें इसके कैमरा की तो इसके फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा तथा रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 8GB रैम उपलब्ध होगी। हालांकि आप स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बडा भी सकेंगे। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है जिसे चार्ज करने के लिए यूजर को 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
हालांकि दूसरी और CMF Buds Pro 2 और Watch Pro 2 के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है। परंतु इन्हे CMF Nechband Pro में देखा गया है जिससे पता चलता है कि यह एक स्मार्ट डायल के साथ आएगा। हालांकि आने वाले हफ्तों में इन डिवाइसेज से जुड़ी और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि कंपनी 8 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अपना इवेंट आयोजित करेगी जिसमें CMF Phone 1 को लांच किया जाएगा।






